{"_id":"6ae1e98853ac8a85c1075ea8","slug":"jaam-in-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-192755-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: छोटा चौक में कूड़े की गाड़ी फंसने से लगा जाम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: छोटा चौक में कूड़े की गाड़ी फंसने से लगा जाम, लोग परेशान
विज्ञापन
सचित्र-
नाहन के मुख्य बाजार में प्रतिबंध के बावजूद घुस रहे हैं वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। त्योहारी सीजन में नाहन के मुख्य बाजार में खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोगों को वाहनों की आवाजाही के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। बाजार में दिन के समय वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध होने के बावजूद वाहनों की आवाजाही जारी है। बुधवार को छोटा चौक में कूड़े की गाड़ी बाजार में घुस गई और फंसने के कारण काफी देर तक जाम लगा रहा। इस दौरान खरीदारी करने पहुंचे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मुख्य बाजार में दिन के समय वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है, लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी हो रही है। बुधवार दोपहर कूड़े की गाड़ी के बाजार में पहुंचने के साथ ही दोपहिया वाहनों की आवाजाही भी जारी रही। संकरी जगह में गाड़ी फंसने से यातायात बाधित हो गया और लोगों को निकलने में परेशानी हुई।
स्थानीय वरिष्ठ नागरिक कमलेश पुंडीर, ओएल चौहान, राजकुमार और प्रेमपाल ने प्रशासन से मांग की है कि त्योहारी सीजन में बाजार में वाहनों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित होने से बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सकती है।-- --
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन के मुख्य बाजार में प्रतिबंध के बावजूद घुस रहे हैं वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। त्योहारी सीजन में नाहन के मुख्य बाजार में खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोगों को वाहनों की आवाजाही के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। बाजार में दिन के समय वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध होने के बावजूद वाहनों की आवाजाही जारी है। बुधवार को छोटा चौक में कूड़े की गाड़ी बाजार में घुस गई और फंसने के कारण काफी देर तक जाम लगा रहा। इस दौरान खरीदारी करने पहुंचे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मुख्य बाजार में दिन के समय वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है, लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी हो रही है। बुधवार दोपहर कूड़े की गाड़ी के बाजार में पहुंचने के साथ ही दोपहिया वाहनों की आवाजाही भी जारी रही। संकरी जगह में गाड़ी फंसने से यातायात बाधित हो गया और लोगों को निकलने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
स्थानीय वरिष्ठ नागरिक कमलेश पुंडीर, ओएल चौहान, राजकुमार और प्रेमपाल ने प्रशासन से मांग की है कि त्योहारी सीजन में बाजार में वाहनों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित होने से बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन