सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   blood donation in sirmour

Sirmour News: ड्रॉप्स ऑफ होप के सदस्य बने देवदूत, रक्तदान कर बचाई गर्भवती की जान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
blood donation in sirmour
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में सामाजिक संस्था ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा में जुटी है। संस्था के सदस्य परमजीत सिंह ने एक आपातकालीन स्थिति में बी पॉजिटिव रक्तदान कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक गर्भवती महिला की जान बचाई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की रहने वाली एक गर्भवती महिला, जो वर्तमान में तहसील नाहन के त्रिलोकपुर क्षेत्र में रहती है, उसको हीमोग्लोबिन की कमी हो गई थी। डॉक्टरों ने तुरंत बी पॉजिटिव रक्त की व्यवस्था करने को कहा। संस्था के सदस्य परमजीत सिंह ने रक्तदान कर मरीज को जीवनदान दिया। ब्लड बैंक नाहन की लैब टेक्नीशियन कल्पना ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान गुरप्रीत सिंह व आशिफ अली ने भी रक्तदान कर मानवता की सेवा की। ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी के संस्थापक ईशान राव की टीम आपातकालीन समय में मददगार साबित हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed