{"_id":"6a05aee18abdf681550f4e96","slug":"video-sirmour-mp-suresh-kashyap-accuses-state-government-of-making-false-promises-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: सांसद सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार पर लगाया झूठे वादे करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: सांसद सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार पर लगाया झूठे वादे करने का आरोप
Ankesh Dogra
Updated Thu, 14 May 2026 04:45 PM IST
Link Copied
प्रदेश में सरकार बनाते ही कांग्रेस सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन की बात कही थी। व्यवस्था परिवर्तन करने की बजाए सरकार ने व्यवस्था का ही पतन करना शुरू कर दिया है। यह आरोप नाहन में प्रेस वार्ता के दौरान शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने लगाए। सांसद ने कहा कि प्रदेश में इन दिनों नगर निकायों और पंचायतों के चुनाव आयोजित किये जा रहे हैं। यह चुनाव दिसंबर महीने में होने थे जो अब जाकर मई महीने में हो रहे हैं। कांग्रेस ने इन चुनावों को भी लटकाने की पूरी कोशिश की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो भी वादे करके सत्ता में आई थी वो सभी अधूरे पड़े हैं। प्रदेश में जब जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार थी। उस समय में जितने भी विकास कार्य शुरू किये गए थे वो आज सभी ठप पड़े हैं। कांग्रेस की प्रदेश सरकार अपने पैसे से प्रदेश में एक भी नया काम शुरू नहीं कर पाई है। जो भी काम चल रहे हैं वो केंद्र की मोदी सरकार से मिले पैसों से किये जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।