{"_id":"6a451fde9214912ccc0b2890","slug":"chuddhaar-yatra-and-road-passing-issue-nahan-news-c-177-1-ssml1028-182255-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: धार्मिक आस्था स्थल चूड़धार के चाबधार तक बिना रोड पासिंग के दौड़ रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: धार्मिक आस्था स्थल चूड़धार के चाबधार तक बिना रोड पासिंग के दौड़ रहे वाहन
विज्ञापन
नौहराधार-चूड़धार निर्माणाधीन मार्ग पर लगा यातायात वर्जित का बोर्ड। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के प्रसिद्ध आस्था स्थल चूड़धार के आधे रास्ते स्थित चाबधार तक जाने वाले नौहराधार-चूड़धार मार्ग की पासिंग अब तक नहीं हो पाई है। इसके चलते लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित होने का बोर्ड भी लगा दिया है। इसके बावजूद पिछले चार वर्षों से इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रतिदिन करीब 100 से 150 वाहन इस मार्ग से गुजर रहे हैं।
करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से पूर्व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में निर्मित इस सड़क पर हाल ही में एक निजी बस मालिक ने 100 रुपये किराया लेकर नियमित बस सेवा शुरू की थी। हालांकि शिकायत मिलने के बाद आरटीओ नाहन ने बस सेवा बंद करवा दी। इसके बाद यह सड़क और इसकी पासिंग का मुद्दा मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बनने के बाद चूड़धार की पैदल यात्रा लगभग आधी रह गई है, जिससे बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी आसानी से यात्रा कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि सड़क की जल्द पासिंग हो जाए तो चाबधार और आसपास के ग्रामीणों को नियमित एवं उचित किराये पर बस सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चाबधार के ग्रामीणों ने इस सड़क की मांग को लेकर अक्तूबर 2018 में अपने गांव से शिमला तक पैदल यात्रा की थी। सात से दस अक्तूबर तक चली इस पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मिलकर सड़क निर्माण की मांग उठाई थी। इसके बाद सड़क निर्माण को गति मिली।
लोक निर्माण विभाग संगड़ाह के अधिशासी अभियंता खजान सिंह ने बताया कि सड़क की पासिंग एवं ट्रायल के लिए रोड फिटनेस कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम संगड़ाह को पत्र भेजा जा चुका है।
वहीं, एसडीएम सुनील कायथ ने बताया कि पंचायत समिति संगड़ाह के चुनाव संपन्न होने के बाद सड़क की पासिंग के लिए समय निर्धारित किया जाएगा।-- -- -- -- -- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के प्रसिद्ध आस्था स्थल चूड़धार के आधे रास्ते स्थित चाबधार तक जाने वाले नौहराधार-चूड़धार मार्ग की पासिंग अब तक नहीं हो पाई है। इसके चलते लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित होने का बोर्ड भी लगा दिया है। इसके बावजूद पिछले चार वर्षों से इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रतिदिन करीब 100 से 150 वाहन इस मार्ग से गुजर रहे हैं।
करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से पूर्व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में निर्मित इस सड़क पर हाल ही में एक निजी बस मालिक ने 100 रुपये किराया लेकर नियमित बस सेवा शुरू की थी। हालांकि शिकायत मिलने के बाद आरटीओ नाहन ने बस सेवा बंद करवा दी। इसके बाद यह सड़क और इसकी पासिंग का मुद्दा मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बनने के बाद चूड़धार की पैदल यात्रा लगभग आधी रह गई है, जिससे बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी आसानी से यात्रा कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि सड़क की जल्द पासिंग हो जाए तो चाबधार और आसपास के ग्रामीणों को नियमित एवं उचित किराये पर बस सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चाबधार के ग्रामीणों ने इस सड़क की मांग को लेकर अक्तूबर 2018 में अपने गांव से शिमला तक पैदल यात्रा की थी। सात से दस अक्तूबर तक चली इस पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मिलकर सड़क निर्माण की मांग उठाई थी। इसके बाद सड़क निर्माण को गति मिली।
लोक निर्माण विभाग संगड़ाह के अधिशासी अभियंता खजान सिंह ने बताया कि सड़क की पासिंग एवं ट्रायल के लिए रोड फिटनेस कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम संगड़ाह को पत्र भेजा जा चुका है।
वहीं, एसडीएम सुनील कायथ ने बताया कि पंचायत समिति संगड़ाह के चुनाव संपन्न होने के बाद सड़क की पासिंग के लिए समय निर्धारित किया जाएगा।