{"_id":"69ac25befd6e7aa6c7001995","slug":"cobra-entered-empty-water-tank-in-jamta-school-nahan-news-c-177-1-nhn1002-173533-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जमटा स्कूल में पानी के खाली टैंक में घुसा कोबरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जमटा स्कूल में पानी के खाली टैंक में घुसा कोबरा
विज्ञापन
जमटा स्कूल में पानी के खाली टैंक में घुसा कोबरा। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमटा में शनिवार को पानी के खाली टैंक में जहरीला सांप दिखाई देने से स्टाफ और विद्यार्थियों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की जमटा रेंज के आरओ प्रेम सिंह कंवर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फील्ड स्टाफ को मौके पर भेजा। रेस्क्यू अभियान की जिम्मेदारी वन रक्षक संदीप कुमार चौधरी को सौंपी गई। उन्होंने ण्वन रक्षक सुखचैन और सचिन कुमार चौधरी के साथ स्कूल पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मदन सिंह भी मौके पर मौजूद रहे और टीम की सहायता की।
वन विभाग की टीम ने पानी के टैंक में घुसे सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। जांच करने पर वन रक्षक संदीप कुमार चौधरी ने बताया कि सांप स्पेक्टेकल्ड कोबरा प्रजाति का है। इसे बेहद जहरीला माना जाता है। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने सांप को स्कूल परिसर से दूर सरकारी जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग की कार्रवाई के बाद स्कूल प्रशासन, स्टाफ और विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई दें तो घबराने के बजाय तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि उन्हें सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।
Trending Videos