{"_id":"69ac265ef2ae4b76ee0b3c92","slug":"the-health-of-more-than-25-children-was-examined-and-evaluated-nahan-news-c-177-1-nhn1002-173518-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: 25 से अधिक बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर किया मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: 25 से अधिक बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर किया मूल्यांकन
विज्ञापन
बीआरसी कार्यालय नाहन में आयोजित शिविर में चिकित्सा मूल्यांकन करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
बीआरसी कार्यालय नाहन में चिकित्सा मूल्यांकन शिविर का आयोजन
पात्र विशेष बच्चों के बनेंगे दिव्यांगता प्रमाणपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत बीआरसी कार्यालय नाहन में विशेष बच्चों के लिए चिकित्सा मूल्यांकन शिविर आयोजित किया गया। इसमें 25 से अधिक बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उनका आकलन किया गया।
शिविर में डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन के तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का मेडिकल परीक्षण किया और उनकी स्वास्थ्य स्थिति का मूल्यांकन किया। इस दौरान बच्चों में मौजूद दिव्यांगता से संबंधित समस्याओं का भी आकलन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी पूर्ण चंद ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर का उद्देश्य विशेष जरूरत वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन के बाद पात्र बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र मिलने के बाद बच्चों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। साथ ही उन्हें शिक्षा और अन्य सुविधाओं से जोड़ने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस तरह के शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं, ताकि विशेष बच्चों की पहचान कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
Trending Videos