{"_id":"69ad00f3d251a0640603ae57","slug":"video-sirmour-punjabi-singer-babu-maan-in-the-second-cultural-evening-of-the-historic-holi-fair-organised-in-paonta-sahib-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: पांवटा साहिब में आयोजित ऐतिहासिक होली मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक बबू मान ने निंद्रा नी आदियां सारी रात तेरे बिना.... गाने से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: पांवटा साहिब में आयोजित ऐतिहासिक होली मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक बबू मान ने निंद्रा नी आदियां सारी रात तेरे बिना.... गाने से बांधा समां
Ankesh Dogra
Updated Sun, 08 Mar 2026 10:24 AM IST
Link Copied
पांवटा साहिब में आयोजित ऐतिहासिक होली मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक बबू मान ने निंद्रा नी आदियां सारी रात तेरे बिना गाने से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने चांद चांदनी रात मेहरबां, टच बुट टच बुट नज़र ना लग जाये तौबा मेरी सरकार नो, जी मैं राखी राणी, तेरे उड़ते चादरे, मिलों तो तुम हम घबराए, तुझे देखा तो जाना सनम, प्यार होता है दिवाना सनम, अब यहां से कहां जाये हम, ना ला ना माखां, जे आवदा ये, मेनो नफ़रत करते, तड़के उठके चा बणा दे, मेरा गम भी आखिर मेरे काम आया, हम भी रूके है उस मोड़ पर, मित्रां दी छतरी, रब ना करे, सौन दी झड़ी, पागल शायर, नार, मेरे दिल विच, लांग्हा, मरजानेय, रातां दे रही, रिश्ते दा अंत आदि गाने गाकर पंडाल में दर्शकों को खूब नचाया। इससे पहले गायक दलजीत सिंह ने तेरे बिना ना गुजारा है, खुशबू तेरे शहर की, तेरे गुटनू सरदानिये, कजरा मोहब्बत वाला गानें प्रस्तुत किए। गायक बिशन ने ऐ जिंदगी सोणी ये गाना गाया, गायक दीपक चौहान ने मितवा ये खुदसे गाना पेश किया, नन्ही कलाकार शनाया ने जब दीप जलें आना, जब शाम ढले आना गाना प्रस्तुत किया, गायिका इंदू बाला ने सहरा जमाना, गायक नरेश भारद्वाज ने किंधे चाली ऊषा राणिए, प्यार नी मिलना दिलदार नी मिलणा, गायक ज्ञान राय ने तेरे यादों रे भरोसे नीलिमा, गायिका अनामिका ने तुम्हें दिल लगी गाना पेश किया। गायक यश ने हीरे मोती गाना गाया। गायक सन्नी ने महफिल में हम तो नहीं है। गायिका रीना भारद्वाज ने ढाली सरोजिये गाना पेश किया, गायक कर्ण सूर्यवंशी ने इक मुंडा पंजाबी, नाटी नाचते, काली काली जुल्फें गाने प्रस्तुत किये। हेमंत शर्मा ने चम्मच माथे की बिंदिया, रंग रूप तेरा बड़ा प्यारा, मुखे तेरा हंसना गानें पेश किए। इस मौके पर एसडीएम गुंजित सिंह चीमा, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला, तहसीलदार मस्तराम शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर, हरप्रीत सिंह रतन, सीताराम शर्मा, वसीम बैगम, असगर अली, रमेश देसाई, ओपी कटारिया, थाना प्रभारी कुलवंत सिंह कंवर, तलविंदर सिंह, चंद्रमोहन शर्मा, राजेंद्र शर्मा, तपेन्द्र सेनी, इंद्रजीत सिंह भाटिया, बारू राम, शिवानी वर्मा, कृष्णा धीमान आदि मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।