सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   court news 1

Sirmour News: अदालत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
court news 1
विज्ञापन
चेक बाउंस में आभूषण कारोबारी
Trending Videos

को कोर्ट उठने तक की सजा सुनाई

- ददाहू क्षेत्र का मामला, पुलिस कर्मी ने ददाहू में कारोबारी को मरम्मत के लिए दिए थे पारिवारिक आभूषण
- देनदारी को चुकाने के लिए कारोबारी के दिए दो चेक हो गए थे बाउंस

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। न्यायालय ने चेक बाउंस मामले में आरोपी को दोषी करार दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट रितु सिन्हा ने फैसले में पाया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता के प्रति अपनी वैध देनदारी चुकाने के लिए दिए गए चेक का भुगतान नहीं किया, जिससे वह दोषी सिद्ध हुआ। हालांकि, सजा से पहले ही आरोपी ने पूरी राशि का भुगतान कर दिया। इस पर अदालत ने नरमी बरतते हुए आरोपी को कोर्ट उठने तक की सजा सुनाई और उसे रिहा कर दिया। शिकायतकर्ता हिमाचल प्रदेश पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं।

यह मामला नवंबर 2020 को ददाहू क्षेत्र है। शिकायतकर्ता अजय ने आरोपी रोहित के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपी की आभूषण की दुकान है और शिकायतकर्ता ने अपने पारिवारिक आभूषण मरम्मत के लिए आरोपी को दिए थे, लेकिन लंबे समय तक न तो आभूषण लौटाए गए और न ही उसकी भरपाई की गई। आरोपी ने देनदारी के बदले 10-10 हजार रुपये के दो चेक जारी किए, लेकिन बैंक में प्रस्तुत करने पर एक चेक सिग्नेचर डिफर और दूसरा अपर्याप्त धनराशि के कारण बाउंस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनी नोटिस भेजने के बावजूद आरोपी ने भुगतान नहीं किया। अदालत में सुनवाई के दौरान आरोपी अपने बचाव में कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। इसी आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed