सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   demand for jbt teachers vacant post

Sirmour News: सरकार से जेबीटी के 4000 रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
demand for jbt teachers vacant post
विज्ञापन
-हिमाचल प्रदेश के हजारों प्रशिक्षित जेबीटी लंबे समय से रोजगार के इंतजार में बैठे हैं : डिंपल सूद
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जेबीटी प्रशिक्षित संघ ने राज्य सरकार से रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है। इस समय राज्य में जेबीटी के लगभग 4000 के करीब पद रिक्त हैं। राज्य के हजारों प्रशिक्षित जेबीटी लंबे समय से रोजगार के इंतजार में बैठे हैं। इसलिए जेबीटी प्रशिक्षित जेबीटी संघ ने राज्य सरकार से रिक्त पदों को जल्द भरे जाने का आग्रह किया है।


जेबीटी प्रशिक्षित संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डिम्पल सूद, मनोज पुंडीर, चमन ठाकुर, विनोद, रविंद्र नेगी, इंदर दत्त, पंकज ठाकुर, प्रदीप और फकीर चंद आदि ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि रिक्तियों की संख्या हर माह जेबीटी के सेवानिवृत्त होने से बढ़ती जा रही है। इस कारण प्रदेश में करीब 4 हजार जेबीटी के पद रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कमीशन की प्रक्रिया बड़ी धीमी गति से चलती है, कमीशन के साथ-साथ बैच की प्रक्रिया भी शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में हजारों की संख्या में जेबीटी प्रशिक्षित नियुक्ति के इंतजार में बैठे हैं। राज्य सरकार जेबीटी के 1200 पद कमीशन के माध्यम से भर रही है जिससे सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की कमी दूर होगी, लेकिन और खाली पड़े पदों को भी सरकार जल्द भरे ताकि बेरोजगार जेबीटी प्रशिक्षितों को जल्द रोजगार मिले तथा बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed