{"_id":"69ca7b554a0cbe1b10089107","slug":"drainage-system-maintaince-in-delhigate-nahan-news-c-177-1-ssml1028-175257-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन दिल्लीगेट पर खस्ताहाल जल निकासी नाली का हुआ कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन दिल्लीगेट पर खस्ताहाल जल निकासी नाली का हुआ कायाकल्प
विज्ञापन
नाहन के दिल्लीगेट पर जल निकासी नाली के बाद चौड़ा हुआ मार्ग और पैदलचलने वालों को मिला फुटपाथ। सं
विज्ञापन
विकास की बात--
सचित्र
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर के मुख्य केंद्र दिल्लीगेट पर एनएच मार्ग के किनारे बरसों से खस्ताहाल पड़ी जल निकासी नालियों की मरम्मत का काम शुरू होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने राहत की सांस ली है। टूटी हुई नालियों के कारण न केवल सड़क का हिस्सा धंस रहा था, बल्कि पैदल चलने वालों के लिए जगह भी नहीं बची थी, जिससे आए दिन हादसों का अंदेशा बना रहता था।
एनएच विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर इन नालियों की मरम्मत शुरू कर दी है। विभाग ने क्षतिग्रस्त नालियों को दुरुस्त कर उन पर लोहे का मजबूत जाला बिछाया है। इस तकनीकी सुधार से न केवल जल निकासी सुचारू होगी, बल्कि पैदल राहगीरों को अब इन नालियों के ऊपर से सुरक्षित चलने की जगह मिल गई है।
मरम्मत कार्य के चलते नाहन दिल्लीगेट के पास एनएच मार्ग का कुछ हिस्सा अब पहले से लगभग एक से डेढ़ फीट तक ज्यादा चौड़ा हो गया है। नाली व्यवस्था के ऊपर जाल बिछने से सड़क के धंसने का खतरा टल गया है और वाहनों की आवाजाही भी सुगम हुई है।
-- बाक्स
1. मेडिकल कॉलेज नाहन में सिक्योरिटी गार्ड रवि कुमार ने बताया कि मार्ग की मरम्मत होने जहां सड़क चौड़ी हुई है, वहीं लोहे का जाल से पैदल राहगीरों को फुटपाथ मिला है।
2. युवा निखिल सिंह सोढ़ा ने बताया कि पहले यहां हमेशा हादसे का अंदेशा बना हुआ था, अब नाली की मरम्मत होने से पैदल राहगीरों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।
-- -- संवाद
Trending Videos