{"_id":"69cbaf370b0abd20eb0f9351","slug":"video-sirmour-team-becomes-champion-after-10-years-cricket-association-accorded-a-grand-welcome-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 10 साल बाद चैंपियन बनीं सिरमौर की टीम, क्रिकेट संघ ने किया भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 10 साल बाद चैंपियन बनीं सिरमौर की टीम, क्रिकेट संघ ने किया भव्य स्वागत
सिरमौर की अंडर 19 क्रिकेट टीम ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 10 साल बाद सिरमौर की टीम हिमाचल की चैंपियन बनी है। प्रतियोगिता को जीतने के बाद लौटी टीम का मंगलवार को सिरमौर क्रिकेट संघ ने भव्य स्वागत किया। संघ ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके जलपान का भी प्रबंध किया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष अत्तर सिंह नेगी, महासचिव राजेंद्र बब्बी सहित आलोक कटोच, सुभाष चौधरी, नवनीत चौधरी, सतनाम सिंह व नरेंद्र गुलाटी ने टीम को बधाई दी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सिरमौर के खिलाड़ियों कप्तान आकाश चौधरी, जपनीत सिंह, उज्ज्वल चौहान, आयुष ठाकुर, हार्दिक शर्मा, कृष्ण जैन, साहिल ठाकुर, दीक्षांत तोमर, लक्ष्य परमार,. आरव अग्रवाल, साहिल ठाकुर, नीतीश कुमार, शौर्य भारद्वाज, लिबन चौहान, अयान पठानिया, दक्ष ठाकुर, आर्यन शर्मा को सम्मानित किया गया। संघ के अध्यक्ष अत्तर सिंह नेगी ने कहा कि जिला के लिए यह गर्व का विषय है कि 2014-15 के बाद अब सिरमौर टीम हिमाचल चैंपियन बनी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत रंग लाई है। उन्होंने कहा कि सिरमौर की टीम में से बेहतर प्रदर्शन के चलते कुछ खिलाड़ियों का चयन हिमाचल टीम के लिए भी होगा। ऐसे में आने वाली प्रतियोगिताओं में वह हिमाचल का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि मैदान की कमी होने के चलते अक्सर समस्या आ रही थी। लेकिन अब पांवटा साहिब में एक मैदान पूर्व रणजी खिलाड़ी गुरविंद्र सिंह टोली की तरफ से तैयार किया गया है। एक मैदान कोलर में तैयार करने को लेकर भी संघ काम कर रहा है। उम्मीद है कि जल्द यहां मैदान मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।