सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Sirmour Villagers angry over order to close school running in the name of martyr

Sirmour: शहीद के नाम से चल रहे स्कूल को बंद करने के आदेश पर ग्रामीणों में रोष

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Tue, 31 Mar 2026 05:03 PM IST
Sirmour Villagers angry over order to close school running in the name of martyr
गिरिनगर विद्युत परियोजना की ओर से संचालित किए जा रहे शहीद कुलविंदर सिंह हाई स्कूल को बंद करने के आदेश पर ग्रामीणों में रोष पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने इसे दो टूक शब्दों में शहीद का अपमान करार दिया है। विद्युत बोर्ड ने एक अप्रैल से इस स्कूल को ताला लगाने के आदेश दिये हैं। इन आदेशों से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को नाहन पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। पडदूनी पंचायत के पुरूष व महिलाएं बड़ी संख्या में सुबह के समय शहीद चौक पर एकत्रित हुए और वहां से उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार और बिजली बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उपायुक्त कार्यालय पहुंचने ग्रामीणों ने डॉ बिंदल की मार्फत राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसके जरिये ग्रामीणों ने गिरिनगर क्षेत्र में कारगिल के शहीद के नाम से संचालित किये जा रहे शहीद कुलविंद्र सिंह हाई स्कूल को बंद करने के आदेश वापिस लेने की मांग की। इससे पूर्व मीडिया से रूबरू हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार संस्थानों पर ताले जडऩे का कार्य कर रही है। कई स्कूल बंद करने के बाद अब शहीद के नाम से खुले स्कूल को भी बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जो कांग्रेस की कुंठित सोच को दर्शाता है। पडदूनी पंचायत के ग्रामीण ममता देवी, संध्या देवी, जगदीश चंद, हितेश कुमार, सीताराम, तरसेम सिंह, सतपाल, सुरेश कुमार, जगदीश चंद, दलैल सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि इस स्कूल में तीन ग्राम पंचायतोंं के पांच गांव के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पाठशाला को पहले भी कई बार शिक्षा विभाग के अधीन करने के मांग की गई थी। जिसे सुना नहीं गया। अब बिजली बोर्ड ने शहीद के नाम से खुले स्कूल को बंद करने का फरमान जारी कर दिया है। जो कि शहीद का अपमान है। ग्रामीणों ने सरकार ने इस स्कूल को बंद न करने और इसे शिक्षा विभाग के अधीन करने की मांग की है। चंद रोज पहले अखबार ने शहीद कुलविंदर सिंह के नाम से चल रहे स्कूल को बंद करने के आदेश को लेकर खबर भी प्रकाशित की थी। ग्रामीणों ने डॉ राजीव बिंदल के नेतृत्व में राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में उस खबर की कटिंग भी प्रेषित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सीतापुर में तोड़ते समय भरभराकर गिरी घर की पुरानी छत, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

31 Mar 2026

बहादुरगढ़: डीजे कार्यक्रम के विवाद के बाद युवक पर बिट्टों से हमला, सीसीटीवी फुटेज वायरल

मोगा के डीसी ने दिया आश्वासन, जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कमी नहीं

31 Mar 2026

लखनऊ में चंद्रा प्रभु दिगंबर जैन मंदिर से निकाली गई रथयात्रा

31 Mar 2026

तेज आंधी से गिरा हाइटेंशन लाइन का खंबा, चपेट में आए बाइक सवार की हालत नाजुक

31 Mar 2026
विज्ञापन

Rajasthan: बांसवाड़ा सांसद का बड़ा बयान, अमित शाह के 'नक्सल मुक्त' दावे की खोली पोल! | Amar Ujala

31 Mar 2026

अमर उजाला रियलिटी चेक में केडी सिंह स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में मिली गंदगी, 1 अप्रैल से खुलना है

31 Mar 2026
विज्ञापन

लखनऊ में सिलिंडर के लिए हाहाकार, दो-दो, तीन-तीन दिन से लाइन लगा रहे लोग; फिर भी खाली हाथ

31 Mar 2026

Shimla: भाजपा विधायक दल का विधानसभा में धरना

31 Mar 2026

विद्युत नियामक आयोग की सुनवाई में उठी बुंदेलखंड के लिए विशेष पैकेज की मांग

31 Mar 2026

जालौन: कालपी-चंडौत मार्ग पर काल बना ओवरलोड डंपर; बाइक सवार महिला की कुचलकर मौत

31 Mar 2026

ट्रैक्टर से कुचलकर ग्राम प्रधान के मासूम बेटे की मौत, संगीन धारा बढ़ाने की मांग लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस ने कराया शांत

31 Mar 2026

Kullu: आईटी एवं आईटीईएस प्रशिक्षण शिविर का समापन, 296 प्रशिक्षकों ने लिया भाग

31 Mar 2026

पुलिस की पाठशाला में एसपी देहात ने कहा- थाने पर जाने की जरूरत नहीं, यूपी-कॉप पर दर्ज कराएं शिकायत

31 Mar 2026

Kanker News: चलती बाइक से अचानक निकलने लगा धुआं, और फिर लग गई आग; धूं-धूंकर जला वाहन

31 Mar 2026

अमेठी में ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से गिरे युवक की मौत

31 Mar 2026

Kotputli-Behror News: हाइवे-48 पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 62 वाहन जब्त; करीब एक करोड़ की वसूली

31 Mar 2026

कानपुर: बेकनगंज में जर्जर मकान भरभराकर ढहा, मलबे में दबकर सात लोग गंभीर घायल

31 Mar 2026

गोंडा में पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामिया बदमाश को किया गिरफ्तार

31 Mar 2026

Ujjain News: भस्म आरती के दर्शन करने महाकाल के दरबार पहुंची भारी भीड़, क्रिकेटर स्नेहा राणा ने लिया आशीर्वाद

31 Mar 2026

VIDEO: खेलो इंडिया की महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में भिड़ी खिलाड़ी

31 Mar 2026

नोएडा के एमयूआईटी में ब्रूइंग कोड्स हैकाथॉन संपन्न

30 Mar 2026

कानपुर: खेत की बैरिकेडिंग में उतरा करंट, एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे

30 Mar 2026

फतेहपुर: गैस किल्लत पर भड़कीं महिलाएं, आधी रात को सिलेंडर के लिए बुलानी पड़ी पुलिस

30 Mar 2026

Lucknow: भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में अवार्ड ए तिरंगा 2026 का आयोजन

30 Mar 2026

Lucknow: उर्दू अकादमी में अखिल भारतीय मुशायरा/कवि सम्मेलन का आयोजन

30 Mar 2026

Meerut: भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पर बड़ी संख्या में पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता

30 Mar 2026

राजनांदगांव छात्रसंघ चुनाव मांग: एनएसयूआई द्वारा राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन, 2016 के बाद नहीं हुए चुनाव

30 Mar 2026

महोबा: बैडमिंटन खेलते समय ठेकेदार को आया हार्ट अटैक, कोर्ट पर ही थमीं सांसें

30 Mar 2026

कानपुर: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी पर भड़के किसान, नरवल थाने का किया घेराव

30 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed