{"_id":"6a71f6740ee1942bb60f4e0a","slug":"electric-bus-service-nahan-news-c-177-1-nhn1002-185268-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन-त्रिलोकपुर रूट पर दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन-त्रिलोकपुर रूट पर दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक परिवहन की दिशा में बड़ा कदम : हर्षवर्धन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिले के लोगों को मंगलवार को स्वच्छ और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की सौगात मिली। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के नाहन डिपो में इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ किया गया। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने स्थानीय विधायक अजय सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में बस अड्डा नाहन से नाहन-त्रिलोकपुर रूट पर इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री ने एचपी-71ए-9360 नंबर की इलेक्ट्रिक बस में सफर कर नई सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान बस की आधुनिक सुविधाओं और पर्यावरण अनुकूल तकनीक की जानकारी भी ली गई। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण हितैषी बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि नाहन डिपो को फिलहाल 15 इलेक्ट्रिक बसें मिल चुकी हैं, जबकि 10 बसें और उपलब्ध कराई जाएंगी। इन बसों के संचालन से यात्रियों को आरामदायक सफर मिलेगा और डीजल पर निर्भरता कम होने से प्रदूषण में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और हरित परिवहन नीति का परिणाम है, जिससे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से एचआरटीसी और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उपायुक्त प्रियंका वर्मा, एडीएम एकता काप्टा, पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी, एसडीएम राजीव सांख्यान, डीडीएम रामदयाल सहित जिला प्रशासन, एचआरटीसी के अधिकारी उपस्थित रहे।