{"_id":"6a72fcb32b7efdef5e0662ee","slug":"video-sirmaur-rain-alert-nahan-heavy-rain-waterlogging-weather-update-5-august-2026-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur Rain Alert: नाहन में दो घंटे से मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट रहा सटीक; सड़कों पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur Rain Alert: नाहन में दो घंटे से मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट रहा सटीक; सड़कों पर जलभराव
Ankesh Dogra
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:34 PM IST
Link Copied
सिरमौर जिले में बुधवार को मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट पूरी तरह सटीक साबित हुआ। जिला मुख्यालय नाहन सहित आसपास के मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में दोपहर से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। पिछले दो घंटों से जारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
लगातार हो रही बारिश के कारण नाहन शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। वहीं शहर के निचले इलाकों और कई सड़कों पर जलभराव होने से पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने 5 अगस्त के लिए जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। इसी को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही एहतियाती कदम उठाते हुए पांवटा उपमंडल के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया था। प्रशासन का यह फैसला समय रहते लिया गया कदम साबित हुआ और भारी बारिश के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित रही।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों, खड्डों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही मौसम को देखते हुए केवल आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।