{"_id":"6a71f4375d89d2279b081bad","slug":"school-closed-for-two-days-nahan-news-c-177-1-ssml1030-185285-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा साहिब उपमंडल में पांच व छह अगस्त को सभी शैक्षिणक संस्थान बंद रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा साहिब उपमंडल में पांच व छह अगस्त को सभी शैक्षिणक संस्थान बंद रहेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विज्ञान केंद्र दो दिन भारी बारिश का जारी किया है ऑरेंज अलर्ट
आदेश पांवटा साहिब उपमंडल के सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों पर भी लागू : गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब उपमंडल क्षेत्र में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 5 और 6 अगस्त को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके चलते उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब ने 5 व 6 अगस्त को सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश के आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश उपमंडल में स्थित सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों पर भी लागू होगा।
ऑरेंज अलर्ट जारी होने पर सभी स्कूली बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपमंडल अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है। विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा के हित में पांवटा साहिब उपमंडल के तहत आने वाले सभी सरकारी, निजी आंगनबाड़ी केंद्र, प्ले स्कूल, जिनमें सीबीएसई से संबद्ध स्कूल भी शामिल हैं। सभी शैक्षणिक संस्थान 5 और 6 अगस्त को बंद रहेंगे। उपमंडल अधिकारी पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा व छह अगस्त तक प्रभावी रहेगा।