सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   electricity of schools re contact

Sirmour News: बिल जमा होने के बाद एक दर्जन स्कूलों की बहाल हुई विद्युत आपूर्ति

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
electricity of schools re contact
अमर उजाला में 21 अप्रैल को प्रका​शित समाचार।
विज्ञापन
इंपेक्ट--
Trending Videos


खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया विभाग
भजन चौधरी
धौलाकुआं (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब की एक दर्जन पाठशालाओं की बिजली आपूर्ति बिल जमा होने के बाद बहाल हो गई है। इसके बाद छात्रों ने राहत की सांस ली है। करीब 15-20 दिन तक पाठशालाओं में बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके चलते यहां छात्रों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, अभिभावकों में भी काफी रोष पनप रहा था।
मामला संज्ञान में आने के बाद अमर उजाला में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद सरकार व विभाग हरकत में आए। इसके बाद बिजली बिल जमा करवाने को लेकर बजट जारी हुआ। विद्युत बोर्ड ने करीब एक साल से लंबित पड़े बिजली बिलों का भुगतान न होने के कारण कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक सरकारी स्कूलों के बिजली कनेक्शन काट दिए थे। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच अचानक बिजली गुल होने से कक्षाओं में पढ़ रहे मासूम छात्रों का बुरा हाल हो गया, जिससे बच्चों के अभिभावक बेहद चिंतित और आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र शर्मा ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि कर दी है कि काटे गए सभी स्कूलों के कनेक्शन दोबारा चालू कर दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में हाई-टेक स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 15 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि मंजूर की है। नियमों के मुताबिक, इन अत्याधुनिक स्मार्ट मीटरों को लगाने का काम तभी शुरू किया जा सकता है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed