पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Farmers should register soon to avail the benefits of government schemes.

Sirmour News: किसान जल्द करवाएं पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

Thu, 25 Jun 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Farmers should register soon to avail the benefits of government schemes.
कृषि विभाग ने सिरमौर के किसानों से की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। कृषि विभाग सिरमौर ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे शीघ्र अपना किसान पंजीकरण करवाएं, ताकि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त कर सकें।
उप निदेशक कृषि साहिब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत प्रदेश में किसान पंजीकरण का कार्य संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों का पंजीकरण होना अब आवश्यक है, जिससे किसानों की मूल जानकारी सरकार के पास उपलब्ध हो सके तथा विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार की कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ केवल पंजीकृत किसान ही प्राप्त कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनका किसान रजिस्ट्री में पंजीकरण हुआ होगा। साथ ही डिजिटल फसल सर्वेक्षण के सफल क्रियान्वयन के लिए भी किसान पंजीकरण आवश्यक है, जिससे किसानों एवं उनकी फसलों का सही विवरण दर्ज किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसान अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर निशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के लिए किसान अपने साथ आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर तथा भूमि अभिलेख (खसरा नंबर) अवश्य लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि जो किसान मोबाइल फोन अथवा कंप्यूटर का उपयोग करना जानते हैं, वे स्वयं भी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

कृषि विभाग ने किसानों से आग्रह किया है कि वे जल्द से जल्द अपना किसान पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी भी सरकारी कृषि योजना के लाभ से वंचित न रहें। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए किसान कृषि विभाग के अधिकारियों, एसएमएस, एडीओ, एईओ तथा आत्मा परियोजना के बीटीएम एवं एटीएम से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed