{"_id":"6adb676f67094ecf200a507e","slug":"fresher-party-in-himalyan-institutes-nahan-news-c-177-1-ssml1030-192374-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: डी-फार्मेसी में शिवांश बने मिस्टर फ्रेशर, अमृत कौर मिस फ्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: डी-फार्मेसी में शिवांश बने मिस्टर फ्रेशर, अमृत कौर मिस फ्रेशर
विज्ञापन
हिमाचल इंस्टीच्यूट ऑफ फार्मेसी पांवटा साहिब में फ्रेशर पार्टी के दौरान मिस्टर व मिस फ्रेशर मुख्
हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में फ्रेशर्स पार्टी आयोजित
बी-फार्मेसी और फार्म-डी के विद्यार्थियों ने भी दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, पांवटा साहिब में बी-फार्मेसी, फार्म-डी और डी-फार्मेसी प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की गई। बी-फार्मेसी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की ओर से आयोजित समारोह में नए विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभा दिखाई।
कार्यक्रम में फार्म-डी में हरकीरत को मिस्टर फ्रेशर और सारा को मिस फ्रेशर चुना गया। बी-फार्मेसी में हर्ष मिस्टर फ्रेशर और रिधिमा मिस फ्रेशर बनीं। वहीं, डी-फार्मेसी में शिवांश को मिस्टर फ्रेशर तथा अमृत कौर को मिस फ्रेशर चुना गया।
इस अवसर पर बी-फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्राओं नेहा और सिमरन कौर को 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुस्तकों से सम्मानित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
विज्ञापन
समारोह संस्थान की निदेशक डॉ. प्रीति गुप्ता, चेयरमैन ई. यथार्थ गुप्ता, वाइस चेयरमैन पार्थ गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. रमनदीप सिंह और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जेके सैनी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत कर संस्थान प्रबंधन, शिक्षकों, आयोजक विद्यार्थियों और प्रतिभागियों का आभार जताया गया।--
विज्ञापन
बी-फार्मेसी और फार्म-डी के विद्यार्थियों ने भी दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, पांवटा साहिब में बी-फार्मेसी, फार्म-डी और डी-फार्मेसी प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की गई। बी-फार्मेसी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की ओर से आयोजित समारोह में नए विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभा दिखाई।
कार्यक्रम में फार्म-डी में हरकीरत को मिस्टर फ्रेशर और सारा को मिस फ्रेशर चुना गया। बी-फार्मेसी में हर्ष मिस्टर फ्रेशर और रिधिमा मिस फ्रेशर बनीं। वहीं, डी-फार्मेसी में शिवांश को मिस्टर फ्रेशर तथा अमृत कौर को मिस फ्रेशर चुना गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर बी-फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्राओं नेहा और सिमरन कौर को 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुस्तकों से सम्मानित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
विज्ञापन
समारोह संस्थान की निदेशक डॉ. प्रीति गुप्ता, चेयरमैन ई. यथार्थ गुप्ता, वाइस चेयरमैन पार्थ गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. रमनदीप सिंह और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जेके सैनी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत कर संस्थान प्रबंधन, शिक्षकों, आयोजक विद्यार्थियों और प्रतिभागियों का आभार जताया गया।