{"_id":"6981ff74f6e89787dc0ad8e2","slug":"giri-ganga-aarti-nahan-news-c-177-1-ssml1028-171122-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गंगा आरती से भक्तिमय हुआ ददाहू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गंगा आरती से भक्तिमय हुआ ददाहू
विज्ञापन
ददाहू के सती का बाग में गिरी गंगा की मंगल आरती में भाग लेते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
गिरि नदी की हुई मंगल आरती
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू के सती का बाग में गिरि गंगा की मंगल आरती की गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत कर गिरि गंगा की मंगल आरती की। मंदिर के पुजारी बस्ती राम शर्मा ने भक्तिभाव व मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत मंगल आरती का श्रीगणेश किया।
गो सदन सेवा समिति ने गंगा आरती की तर्ज पर प्रत्येक मंगलवार को गिरि नदी की मंगल (महा) आरती करने का निर्णय लिया है। इसे लेकर गिरि नदी के किनारे मांं गंगा की मंगल आरती का आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि गिरि नदी के किनारे सती बाग में सिंदूरी हनुमान और गो सदन भी स्थित है जहां धार्मिक क्रियाकलापों व आयोजनों के लिए श्रद्धालुओं का आना जाना अक्सर लगा रहता है। लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए गो सदन संचालकों ने प्रत्येक मंगलवार को गिरि गंगा की मंगल आरती करने का निर्णय लिया है।
-- -संवाद
Trending Videos