सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nahan-banog-kansiwala road condition not good

Sirmour News: नाहन-बनोग-कांशीवाला मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों में रोष

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
nahan-banog-kansiwala road condition not good
विज्ञापन
विभाग के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देकर बताया अपना दर्द
Trending Videos


ग्रामीणों ने समय रहते बदहाल पड़े मार्ग को दुरुस्त करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। विकास के दावों के बीच नाहन-बनोग-कांशीवाला मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। धूल, गहरे गड्ढे और विभागीय अनदेखी से तंग आकर अब क्षेत्र के ग्रामीणों ने सीधे लोक निर्माण विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल अधीक्षण अभियंता से मिला और उनको अपना दर्द सुनाकर इस मार्ग की दशा शीघ्र सुधारने की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि मौखिक शिकायतों को बार-बार अनसुना किया गया, जिससे अब लिखित ज्ञापन देने की नौबत आई है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल अनिल जोशी, सुमित, नीलिमा ठाकुर, नरेश, मून सिंह आदि ने बताया कि गड्ढों की भरमार के कारण बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को ले जाना किसी दुस्वप्न से कम नहीं है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि गर्मियों के सीजन का लाभ उठाते हुए इस मुख्य संपर्क मार्ग को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed