फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health checkup camp

Sirmour News: बर्मा पापड़ी में 92 लोगों के एक्सरे, 45 की एनसीडी जांच

Thu, 20 Aug 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
health checkup camp
टीबी के लक्षण और बचाव की दी जानकारी, ग्रामीणों को स्वास्थ्य के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से वीरवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर बर्मा पापड़ी में निक्षय एवं एनसीडी जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 92 लोगों के एक्सरे किए गए, जबकि करीब 45 लोगों की गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) से संबंधित जांच की गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के साथ उन्हें विभिन्न बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। कार्यवाहक खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. छवि बंसल ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके घरद्वार के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ बीमारियों की समय पर पहचान करना है। डॉ. सौरव और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) स्मृति ने लोगों की एनसीडी जांच की। इस दौरान रक्तचाप, रक्त शर्करा सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने और खान-पान व जीवनशैली को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी। शिविर के दौरान एसटीएलएस मयंक ने 92 लोगों के एक्सरे किए। निक्षय शिविर के तहत लोगों को टीबी मुक्त भारत अभियान के बारे में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य कार्यकर्ता बिंदू और विनोद ने टीबी के प्रमुख लक्षणों, बीमारी के फैलने के कारणों और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। लोगों को लगातार खांसी, बुखार, रात को पसीना आना, वजन कम होना जैसे लक्षण दिखाई देने पर समय पर स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed