फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sports to be held in schools

Sirmour News: जामूकोटी में होगी ददाहू खंड की अंडर-14 छात्र-छात्रा वर्ग की खेलें

Thu, 20 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
sports to be held in schools
स्कूलों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के आदेश, भाग नहीं लेने पर होगा जवाब तलब
विज्ञापन

छात्रों की प्रतियोगिता 1 से 3 और छात्राओं की 4 से 6 सितंबर तक होंगी
संवाद एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। शिक्षा खंड ददाहू की अंडर-14 छात्र एवं छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामूकोटी के खेल परिसर में आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर वीरवार को ददाहू में बैठक हुई। इसमें शिक्षा खंड के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के मुखिया और शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि खंड के शत-प्रतिशत स्कूलों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेने वाले स्कूल प्रबंधकों से जवाब-तलब किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंडर-14 छात्र वर्ग की प्रतियोगिता 1 से 3 सितंबर और छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता 4 से 6 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी स्कूल प्रबंधकों की जिम्मेदारियां निर्धारित कर दी गई हैं। खेल प्रतियोगिताओं के साथ माइनर खेलों और सांस्कृतिक स्पर्धाओं का भी आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में ददाहू शिक्षा खंड के आठ क्लस्टरों के 22 स्कूलों और पांच निजी स्कूलों के करीब 200-200 छात्र एवं छात्राएं हिस्सा लेंगे। इस बार अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में तीन नई स्पर्धाओं को भी शामिल किया गया है। इनमें रग्बी, रस्साकशी और कुराश शामिल हैं। बैठक में दीपराम शर्मा, टीईटी चंद्र मोहन, रामलाल, बाबूराम और अजय कुमार सहित सरकारी व निजी स्कूलों के प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed