सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Himachal Pradesh Naib Tehsildar takes sick leave to travel with staff now facing action

हिमाचल प्रदेश: बीमारी की छुट्टी लेकर स्टाफ के साथ घूमने निकले नायब तहसीलदार, अब गिरेगी गाज; जानें पूरा मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 19 Feb 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल की माजरा तहसील के अधिकारी मेडिकल लीव के बहाने राजस्थान में सैर स्पाटा कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Pradesh Naib Tehsildar takes sick leave to travel with staff now facing action
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

नायब तहसीलदार और स्टाफ को बीमारी की छुट्टी लेकर दूसरे राज्य में घूमने जाना भारी पड़ गया है। मामला संज्ञान में आते ही एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने कार्रवाई शुरू कर दी है। उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा के नायब तहसीलदार को अपना स्टेशन छोड़ने पर एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने नोटिस देकर जवाब मांगा है। एसडीएम के नोटिस के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के माजरा उपतहसील कार्यालय के नायब तहसीलदार व अन्य कर्मचारी बाहरी राज्य में घूमने गए हुए थे। बताया जा रहा है कि नायब तहसीलदार ने बीमारी के लिए छूट्टी ली हुई थी लेकिन वह 6 के करीब कर्मचारियों के साथ बाहरी राज्य में घूमने गए थे। मामला एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा के संज्ञान में आते ही उन्होंने माजरा के नायब तहसीलदार को नोटिस देकर जवाब तलब किया है। साथ ही पांवटा साहिब के नायब तहसीलदार को एक साथ 6 से अधिक कर्मचारियों को छुट्टी देने के मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि माजरा उपतहसील कार्यालय के नायब तहसीलदार ने बीमारी के लिए छूट्टी ली हुई थी, लेकिन वह बाहरी राज्य में घूमने के लिए गए हुए थे। मामला सामने आने पर माजरा नायब तहसीलदार को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। साथ ही पांवटा साहिब के नायब तहसीलदार ने एक साथ 6 से अधिक कर्मचारियों को छुट्टी देने पर भी जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed