सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kavi darwar in ponta

Sirmour News: गुरु अमरदास साहिब महाराज के प्रकाशोत्सव पर सजा कवि दरबार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
kavi darwar in ponta
विज्ञापन
-पांवटा साहिब में आयोजित कवि दरबार में विभिन्न राज्यों से पहुंचे कविगण,
Trending Videos

-यहां गुरु गोविंद सिंह से जुड़ी परंपरा को संजो कर रखा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब में सिखों के तीसरे गुरु अमरदास साहिब महाराज के प्रकाशोत्सव पर कवि दरबार का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा परिसर में आयोजित कवि दरबार में अलग-अलग राज्यों से कविगण पहुंचे।
यहां पूर्णिमा पर विशेष कवि दरबार आयोजित होता हैं। ये कवि दरबार गुरु गोबिंद सिंह महाराज पूर्णिमा पर 52 कवियों के साथ कवि दरबार सजाते थे। तब से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब इस परंपरा को संजो कर रखा गया है। गुरु की नगरी पांवटा साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा परिसर में सिखों के तीसरे गुरु अमरदास साहिब महाराज जी के प्रकाश उत्सव एवं बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देर शाम विशेष कवि दरबार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि दरबार में अलग-अलग राज्यों से पहुंचे कवियों ने भाग लेते हुए गुरु इतिहास पर अपनी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। कवि दरबार में भाग लेने पहुंचे कवियों वचन सिंह व कुलदीप सिंह ने बताया कि आज गुरु अमरदास साहिब महाराज जी का पवन प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा भाव के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर यहां विशेष तौर पर कवि दरबार का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया की गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी द्वारा पूर्णिमा के अवसर पर कवि दरबार सजाने की परंपरा शुरू की गई थी जिसे आज भी प्रबंधक कमेटी द्वार संजोया है। उन्होंने बताया कि आज यहां आयोजित हुआ विशेष कवि दरबार गुरु अमरदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव और बुद्ध पूर्णिमा को समर्पित आयोजित किया गया।
कवि दरबार से उपरांत मीडिया से बात करते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यवाहक मैनेजर गुरमीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा पांवटा साहिब में सुबह से ही विशेष गुरमत समागमों का आयोजन हुआ। इसके बाद गुरु अमरदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव एवं बुद्ध पूर्णिमा को समर्पित कवि दरबार आयोजित हुआ जिसमें पंत के प्रसिद्ध कवियों ने भाग लेते हुए अपनी-अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। उन्होंने बताया कि यहां गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी ने कवि दरबार सजाने के परंपरा शुरू की थी।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed