सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kuda tax online

Sirmour News: नगर परिषद नाहन में ऑनलाइन मिलेंगे कचरे के बिल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
kuda tax online
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव--
Trending Videos


नगर परिषद नाहन में ऑनलाइन मिलेंगे कचरे के बिल
-नगर परिषद नाहन करवा रही सर्वे: अंतिम चरण में है काम, जल्द होगा लागू
-20 हजार से अधिक शहरवासियों और किरायेदारों को मिलेगी सुविधा, घर बैठे कर सकेंगे भुगतान
धर्म सिंह तोमर
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन क्षेत्र में जल्द घरद्वार से कचरा उठाने के बिल उपभोक्ताओं को ऑनलाइन माध्यम से मिलेंगे। इसको लेकर नगर परिषद नाहन सर्वे करवा रही है। सर्वे अंतिम चरण में है। उपभोक्ताओं का डाटा एकत्रित हो जाने के बाद यह सुविधा उपलब्ध होगी। ऑनलाइन बिल मिलने के बाद उपभोक्ता इसका ऑनलाइन माध्यम से ही भुगतान भी कर सकेंगे।
नगर परिषद से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र नाहन में घरद्वार से कचरा उठाने को लेकर योजना चलाई कई सालों से शुरू की गई है। योजना के तहत 50 रुपये का शुल्क प्रतिमाह हर घर से एकत्रित किया जाता है। इसको लेकर नगर परिषद के कर्मी घर-घर जाकर यह शुल्क एकत्रित करते हैं। कर्मियों की कमी या अन्य कारणों के चलते नगर परिषद इस शुल्क को प्रतिमाह एकत्र नहीं कर पाती। कई बार यह शुल्क 3 या इससे अधिक महीनों का एक साथ लिया जाता है। इससे न केवल उपभोक्ताओं पर बोझ पड़ रहा है वहीं, कई बार उलझन की स्थिति भी बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या को देखते हुए नगर परिषद नाहन ने क्षेत्र में महिलाओं की संस्थाओं व अन्य लोगों से मिलकर सर्वे शुरू किया है। सर्वे के तहत टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर प्रतिदिन शहरवासियों व किरायेदारों का डाटा एकत्रित कर रही हैं। इसमें उनके मोबाइल फोन नंबर भी शामिल हैं। पूरे शहर से डाटा एकत्रित हो जाने के बाद इस योजना को शुरू कर दिया जाएगा। शहरवासियों व किरायेदारों को अब सीधे उनके फोन पर बिल मिलेगा। उपभोक्ता इसे सीधे ऑनलाइन माध्यम से भुगतान भी कर सकेंगे। वहीं इसके बाद नगर परिषद नाहन गृहकर बिलों को भी ऑनलाइन करने को लेकर काम कर रही है। जल्द ही इसको लेकर भी योजना तैयार की जा रही है। इससे 20 हजार से अधिक की आबादी को राहत मिलेगी।
बाक्स
ऑडिट में सामने आई थी गड़बड़ी
बता दें कि हाल ही में नगर परिषद नाहन के हुए ऑडिट में घरद्वार से कचरा उठाने को लेकर जमा की गई राशि में हेरफेर सामने आई थी। आरोप था कि कर्मियों ने 3 लाख के करीब राशि शहरवासियों से एकत्रित की थी, लेकिन यह राशि जमा नहीं की गई थी। इसके बाद नगर परिषद की तरफ से कर्मियों पर कार्रवाई भी की गई है। अब यदि ऑनलाइन बिल जमा होंगे तो यह समस्या खत्म हो जाएगी। नगर परिषद के खाते में सीधा राशि जमा होगी।
-शहर में घरद्वार से कचरा उठाने की योजना का बिल ऑनलाइन जमा किया जा सकेगा। इसको लेकर सर्वे किया जा रहा है। सर्वे अंतिम चरण में है। पूरा होते ही लोगों को उनके मोबाइल नंबर पर बिल मिलेगा।
-संजय कुमार, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed