फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   mahila samiti kishankot organised tree pkantion

Sirmour News: महिला समिति किशनकोट ने शुरू किया वन बचाओ–जीवन बचाओ अभियान

Sun, 02 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
mahila samiti kishankot organised tree pkantion
जिला परिषद सदस्य रोहित चौधरी रविवार को महिला समिति किशनकोट का वन बचाओ–जीवन बचाओ अभियान शुरू करत
जिला परिषद सदस्य रोहित चौधरी ने पौधरोपण कर किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। महिला समिति किशनकोट की ओर से रविवार को वन बचाओ–जीवन बचाओ अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य रोहित चौधरी ने पौधरोपण कर किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
रोहित चौधरी ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की नैतिक और सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनका संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। ऐसे अभियान समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

महिला समिति की प्रधान रेखा शर्मा ने कहा कि समिति के सभी सदस्यों ने पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी धरोहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के समापन पर उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अजौली के उपप्रधान अनिल कुमार, वार्ड सदस्य कुलदीप चौधरी, पंडित राजेश्वर शर्मा, सुरेंद्र चौधरी, सोमपाल चौधरी, जसविंदर, प्रिंस चौधरी सहित अन्य स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed