{"_id":"6a312eae6d2d962fa006190b","slug":"members-of-assosiation-elected-nahan-news-c-177-1-ssml1030-181123-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नीरज बंसल अध्यक्ष, अरुण शर्मा बने सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नीरज बंसल अध्यक्ष, अरुण शर्मा बने सचिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारत विकास परिषद पांवटा इकाई की नई कार्यकारिणी गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारत विकास परिषद की पांवटा साहिब इकाई की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से नीरज बंसल को अध्यक्ष और अरुण शर्मा को सचिव चुना गया। बैठक का शुभारंभ भारत विकास परिषद हिमाचल प्रदेश प्रांत इकाई के उपाध्यक्ष नीरज गोयल ने दीप प्रज्वलित कर भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण करके किया। इसके बाद सभी सदस्यों ने पुष्प अर्पित किए और संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की।
नई कार्यकारिणी में राजेंद्र चौहान को कोषाध्यक्ष, डॉ. शैल सहगल और राजेश शर्मा को उपाध्यक्ष, विशाल बंसल को संपर्क संयोजक, प्रवीण गुप्ता को सेवा संयोजक, अमित भटनागर को संस्कार संयोजक, सुनील गुप्ता को संगठन सचिव, अंजलि मित्तल को महिला सहभागिता संयोजक, विनोद सैनी को पर्यावरण संयोजक, मीनाक्षी मल्होत्रा को प्रेस सचिव, डॉ. राजीव गुप्ता को मुख्य सलाहकार, सोनिया अरोड़ा को नशा मुक्ति संयोजक और आरती पराशर को बाल विकास संयोजक चुना गया। संगठन के विभिन्न सामाजिक और सेवा संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। परिषद के सदस्य अरविंद सिंघल और वरुण सैनी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में नीरज गोयल, अनिल सैनी, नीरज बंसल, राजेंद्र चौहान, विनोद कुमार, जितेंद्र पंवार, डॉ. राकेश धीमान, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. संजीव सहगल, डॉ. शैल सहगल आदि उपस्थित रहे।