Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Sirmour: Congress captures Dadahu BDC; Kshamanand Sharma becomes Chairperson and Raksha Devi becomes Vice-Chairperson
{"_id":"6a33ce50b97dd838870a10e3","slug":"video-sirmour-congress-captures-dadahu-bdc-kshamanand-sharma-becomes-chairperson-and-raksha-devi-becomes-vice-chairperson-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: ददाहू बीडीसी पर कांग्रेस काबिज, क्षमानंद शर्मा अध्यक्ष व रक्षा देवी उपाध्यक्ष बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: ददाहू बीडीसी पर कांग्रेस काबिज, क्षमानंद शर्मा अध्यक्ष व रक्षा देवी उपाध्यक्ष बने
Ankesh Dogra
Updated Thu, 18 Jun 2026 04:24 PM IST
Link Copied
विकास खंड ददाहू में पंचायत समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली है। अध्यक्ष पद पर क्षमानंद शर्मा और उपाध्यक्ष पद पर रक्षा देवी निर्वाचित हुए। दोनों पदों के लिए सहमति नहीं बनने पर मतदान कराया गया। वीरवार को आयोजित चुनाव प्रक्रिया में बीडीसी के सभी 15 निर्वाचित सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित क्षमानंद शर्मा और भाजपा समर्थित कुलदीप पंवार मैदान में थे। मतदान में क्षमानंद शर्मा को नौ और कुलदीप पंवार को छह मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए रक्षा देवी और मनीत कुमार के बीच मुकाबला हुआ। रक्षा देवी को 10 जबकि मनीत कुमार को पांच मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद के परिणाम में भाजपा खेमे से एक सदस्य की ओर से क्रॉस वोटिंग किए जाने की चर्चा भी रही, जिसके चलते रक्षा देवी को 10 मत मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।