{"_id":"6a33d2f8aec0354e2d02d1fc","slug":"video-nahan-all-teachers-appointed-before-2010-should-be-exempted-from-the-tet-requirement-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: 2010 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से किया जाए मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: 2010 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से किया जाए मुक्त
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला सिरमौर का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को उपायुक्त से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने संघ के जिला अध्यक्ष कपिल मोहन ठाकुर की अगुवाई में प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल अध्यक्ष कपिल मोहन ठाकुर, मामराज चौधरी, उपाध्यक्ष दीवान चंद शर्मा ने 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से स्थायी रूप से मुक्त करने की मांग की। इसके अलावा इन शिक्षकों को सेवा, वरिष्ठता, पदोन्नति और दूसरे सेवा लाभों का पूर्ण संरक्षण प्रदान करने की मांग भी की। प्रतिनिधिमंडल ने आवश्यकता होने पर संसद में उपयुक्त विधायी संशोधन या फिर विशेष प्रावधान लाकर इस वर्ग को स्थायी राहत देने की भी मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।