सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   milk producers union meeting

Sirmour News: नौहराधार में दुग्ध अभिशीतन केंद्र खोलने की मांग को लेकर भेजा ज्ञापन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
milk producers union meeting
नौहरा में तहसीलदार को ज्ञापन देते दुग्ध उत्पादक संघ के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र--
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

नौहराधार (सिरमौर)। नौहराधार में किसान सभा और दुग्ध उत्पादन संघ की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रविंदर चौहान ने की। बैठक में नौहरा, देवा मानल, चौरास, चारना सहित क्षेत्र की दर्जनभर पंचायतों के दुग्ध उत्पादकों ने हिस्सा लिया।

बैठक में नौहराधार में दुग्ध अभिशीतन केंद्र खोलने, जहां दूध लेने गाड़ी नहीं जाती वहां पर गाड़ी भेजने और समय पर दुग्ध उत्पादकों की राशि का भुगतान करने की मांग की गई। बैठक के बाद तहसीलदार नौहराधार विनोद कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया। इसके माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया गया कि क्षेत्र से दो हजार लीटर से ज्यादा दूध इस समय राजगढ़ दुग्ध अभिशीतन केंद्र को जा रहा है, वहां की क्षमता चार हजार लीटर की है। ऐसे में यदि नौहरा में केंद्र जल्दी खुलता है तो समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed