{"_id":"6a393692a2bfdbd98909bb40","slug":"nagar-parisad-election-in-nahan-cancel-nahan-news-c-177-1-nhn1002-181646-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कोरम पूरा न होने से टला नाहन नगर परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कोरम पूरा न होने से टला नाहन नगर परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव
विज्ञापन
अजय सोलंकी, विधायक, नाहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा समर्थित सातों पार्षद रहे अनुपस्थित, अब 24 जून को होगी वोटिंग
कांग्रेस समर्थित छह पार्षद और विधायक अजय सोलंकी बैठक में पहुंचे
कार्यवाहक एसडीएम ने स्थगित की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को प्रस्तावित चुनाव कोरम पूरा न होने के कारण टल गया। भाजपा समर्थित सभी सात पार्षदों की अनुपस्थिति के चलते बैठक में आवश्यक संख्या पूरी नहीं हो सकी। ऐसे में कार्यवाहक एसडीएम एवं तहसीलदार उपेंद्र कुमार ने चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया। अब 24 जून को सुबह 11 बजे फिर से बैठक बुलाई गई है।
सोमवार को नगर परिषद के टाउन हॉल में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में कांग्रेस समर्थित पार्षद नरेंद्र तोमर, योगेश गुप्ता, राकेश गर्ग, उपमा धीमान, कपिल गर्ग और वसीम खान मौजूद रहे। वहीं विधायक अजय सोलंकी भी बैठक में पहुंचे। दूसरी ओर भाजपा समर्थित कोई भी पार्षद चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं हुआ।
दरअसल, नगर परिषद में कुल 13 पार्षद हैं। इनमें सात भाजपा समर्थित और छह कांग्रेस समर्थित हैं। हालांकि विधायक अजय सोलंकी को मतदान का अधिकार होने से कांग्रेस का संख्या बल भी सात तक पहुंच जाता है। ऐसे में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर दोनों दलों के बीच मुकाबला बराबरी का माना जा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार भाजपा में अध्यक्ष पद के लिए संध्या अग्रवाल, पूजा तोमर और सीमा अत्री के नामों पर चर्चा चल रही थी, लेकिन पार्टी किसी एक उम्मीदवार पर अंतिम सहमति नहीं बना सकी। माना जा रहा है कि इसी वजह से भाजपा समर्थित पार्षद बैठक में शामिल नहीं हुए और पार्टी ने निर्णय के लिए अतिरिक्त समय लेना उचित समझा। वहीं, कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने उपमा धीमान को अध्यक्ष पद तथा वरिष्ठ पार्षद योगेश गुप्ता को उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। हालांकि कोरम पूरा नहीं होने के कारण चुनावी मुकाबला फिलहाल टल गया।
-- -- -- -
इनसेट-1
कार्यवाहक एसडीएम एवं तहसीलदार उपेंद्र कुमार ने बताया कि कोरम के अभाव में चुनाव प्रक्रिया को स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि अब 24 जून को होने वाली बैठक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव साधारण बहुमत के आधार पर कराया जाएगा। यदि कुछ सदस्य अनुपस्थित भी रहते हैं तो उपस्थित सदस्यों के आधार पर चुनाव संपन्न कराया जा सकता है।
--
इनसेट-2
विधायक अजय सोलंकी ने भाजपा की कार्यशैली पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित पार्षद पहले सरकार पर चुनाव नहीं करवाने के आरोप लगा रहे थे। इस संबंध में उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया था। उन्होंने कहा कि जब प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी तो भाजपा का एक भी पार्षद बैठक में नहीं पहुंचा, जिससे उनकी मंशा स्पष्ट हो गई है।