सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sdm meeting in sarnha

Sirmour News: मानसून से पहले बिजली, सड़कों, पेयजल योजनाओं को किया जाए चाक चौबंद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
sdm meeting in sarnha
विज्ञापन
सचित्र--

एसडीएम पच्छाद ने जरूरी दवाओं की खेप और खाद्य पदार्थों के भंडारण के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। मानसून में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों को लेकर उपमंडी अधिकारी पच्छाद की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा ने मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सभी विभागों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया। संभावित आपदाओं को लेकर एसडीएम ने सभी से विस्तृत चर्चा की और विभागीय स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया।

एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों के साथ बनी नालियों का साफ करवाने और सड़कों पर आवागमन सुचारू रखने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को मानसून से पहले खंभों, ट्रांसफार्मर व विद्युत लाइनों को बदलने के निर्देश दिए ताकि बारिश के मौसम में बिजली आपूर्ति सुचारू रखी जा सके। उन्होंने जलशक्ति विभाग को ऐसे स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए जहां पानी की लाइनों में भूमि कटाव से दिक्कत आ सकती हो, इससे निपटने के लिए अभी से कार्य योजना तैयार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को समय रहते जीवन रक्षक, एंटी वेनम टीका, जरूरी दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इसके अलावा निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग को समय रहते एलपीजी सिलिंडरों और दूसरी खाद्य वस्तुओं के भंडारण के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार पच्छाद प्रवीण कुमार, नायब तहसीलदार पच्छाद रहीश अहमद, नायब तहसीलदार नारग विनोद कुमार वर्मा, खंड विकास अधिकारी पच्छाद सुनील कुमार समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed