सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nagra kirtan in nahan

Sirmour News: श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के आगमन पर्व पर निकाला नगर कीर्तन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
nagra kirtan in nahan
नाहन में नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। संवाद
विज्ञापन
सचित्र--
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के नाहन आगमन पर्व की खुशी में सोमवार को शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की। नगर कीर्तन के दौरान जहां लड़कियों ने सड़क पर झाडू की सेवा की वहीं युवाओं ने गतका का प्रदर्शन करके लोगों को चकित किया।

गौरतलब रहे कि श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के नाहन आगमन पर्व की खुशी में शहर में जोड़ मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने किया था। इस मेले का आयोजन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व सिख नौजवान सेवक जत्था द्वारा करवाया जा रहा है। सिख धर्म के 10वें गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने नाहन में अपने जीवन के लगभग 8 महीने बिताए है। वह 30 अप्रैल 1685 ई. को तत्कालीन राजा मेदनी प्रकाश के निवेदन पर रियासत सिरमौर के विवाद को सुलझाने नाहन आए थे। गुरु गोबिंद सिंह जी की निशानियां आज भी गुरुद्वारा साहिब नाहन में मौजूद हैं। इसी क्रम में हर वर्ष गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व सिख नौजवान सेवक जत्था नाहन द्वारा इस पर्व को जोड़ मेले के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आयोजन को लेकर शहर में सोमवार देर शाम को नगर कीर्तन का भी आयोजन किया गया। इसमें सिख समुदाय के लोगों ने भाग लिया।

--संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed