{"_id":"6a6f37513063d252e60b1310","slug":"pahadi-shivalik-jankalyan-sangathan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-185050-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: योगी ठाकुर अध्यक्ष, कुलदीप महासचिव और रमेश पहाड़िया बने सलाहकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: योगी ठाकुर अध्यक्ष, कुलदीप महासचिव और रमेश पहाड़िया बने सलाहकार
विज्ञापन
नाहन में नवनियुक्त पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन सिरमौर की कार्यकारिणी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पहाड़ी क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान और विकास को गति देने के लिए पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन सिरमौर का गठन किया गया है। नाहन मुख्यालय में आयोजित युवाओं की एक विशेष बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्यारी पंचायत के पूर्वप्रधान रणवीर ठाकुर ने की।
इसमें योगी ठाकुर को अध्यक्ष और कुलदीप सिंह को महासचिव नियुक्त किया गया। चंद्र प्रकाश को उपाध्यक्ष, धनवीर सिंह को सह सचिव, वेद प्रकाश को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि रमेश पहाडिय़ा, रणवीर सिंह, राजीव कुमार, अनिल शर्मा, अरविंद कंवर, कृष्ण देवा, कमलराज, नागेंद्र सिंह व सौरव को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगी ठाकुर ने बताया कि इस संगठन का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों से जुड़े लोगों की बुनियादी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और एकजुट होकर उनका समाधान खोजना है। उन्होंने संगठन की ओर से समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन होगा। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्र के जो भी युवा नाहन में रहकर तैयारी कर रहे हैं प्रतियोगी परीक्षाओं की या फिर पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे युवा जो आर्थिकी रूप से कमजोर हैं उनकी आर्थिक मदद भी की जाएगी।-- -- -- -- -- -
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पहाड़ी क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान और विकास को गति देने के लिए पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन सिरमौर का गठन किया गया है। नाहन मुख्यालय में आयोजित युवाओं की एक विशेष बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्यारी पंचायत के पूर्वप्रधान रणवीर ठाकुर ने की।
इसमें योगी ठाकुर को अध्यक्ष और कुलदीप सिंह को महासचिव नियुक्त किया गया। चंद्र प्रकाश को उपाध्यक्ष, धनवीर सिंह को सह सचिव, वेद प्रकाश को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि रमेश पहाडिय़ा, रणवीर सिंह, राजीव कुमार, अनिल शर्मा, अरविंद कंवर, कृष्ण देवा, कमलराज, नागेंद्र सिंह व सौरव को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगी ठाकुर ने बताया कि इस संगठन का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों से जुड़े लोगों की बुनियादी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और एकजुट होकर उनका समाधान खोजना है। उन्होंने संगठन की ओर से समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन होगा। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्र के जो भी युवा नाहन में रहकर तैयारी कर रहे हैं प्रतियोगी परीक्षाओं की या फिर पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे युवा जो आर्थिकी रूप से कमजोर हैं उनकी आर्थिक मदद भी की जाएगी।
विज्ञापन