{"_id":"6a031963b8757253e900321b","slug":"political-news-sirmour-nahan-news-c-177-1-ssml1030-178519-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के लिए नहीं बजट, मित्रों को खूब पहुंचाया जा रहा लाभ : बिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के लिए नहीं बजट, मित्रों को खूब पहुंचाया जा रहा लाभ : बिंदल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने की शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रदेश सरकार के पास प्रदेश के विकास, जनता व कर्मचारियों के लिए तो बजट नहीं है, लेकिन मित्रों को खूब लाभ पहुंचाया जा रहा हैै। कांग्रेस नेता वोट मांगने आएं तो विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई गारंटियों का हिसाब जरूस्र मांगें। न तो महिलाओं को 1500 रुपये मिले, न ही दूध व गोबर की खरीद की गई। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सिरमौर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। इस दौरान पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे।
बिंदल ने पंचायती राज और जिला परिषद चुनाव में उतरे भाजपा समर्थित प्रत्याशियों समेत कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र पढ़ाया। बिंदल ने दावा किया कि प्रदेश की जनता पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देगी। साढ़े तीन वर्ष प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सत्ता में हो गए हैं लेकिन चुनावी गारंटियां आज भी पूरी नहीं हो पाई हैं। महिलाएं 1500 रुपये के इंतजार में हैं, बेरोजगार युवा प्रतिवर्ष एक लाख सरकारी नौकरियां की बाट जोह रहे हैं।
Trending Videos