फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   program in dadhahu college on aapdha

Sirmour News: ददाहू कॉलेज में आपदा रक्षक एप के बारे में दी जानकारी

Sat, 01 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
program in dadhahu college on aapdha
ददाहू कॉलेज में आपदा रक्षक एप की जानकारी देते कार्यवाहक प्राचार्य । संवाद
-आपदा के समय त्वरित सूचना और राहत में होगा मददगार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू में शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारियों और विद्यार्थियों को राज्य सरकार के आपदा रक्षक एप के बारे में जागरूक किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार ने कार्यक्रम के दौरान एप की उपयोगिता और आपदा के समय इसकी भूमिका की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आपदा रक्षक एप के माध्यम से रियल टाइम रिपोर्टिंग, प्रारंभिक चेतावनी, त्वरित सहायता और जनकेंद्रित सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। एप में आपातकालीन संपर्क नंबर, जियो टैग्ड फोटो अपलोड करने, घटना का सटीक स्थान साझा करने तथा सरकारी एजेंसियों तक तुरंत सूचना पहुंचाने की सुविधा भी दी गई है। इससे राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि एप के माध्यम से भूस्खलन, बाढ़, सड़क अवरोध, भूकंप, भवन गिरने, सड़क दुर्घटना समेत अन्य आपदा संबंधी घटनाओं की तत्काल सूचना संबंधित विभागों तक पहुंचाई जा सकती है। इससे समय रहते राहत कार्य शुरू कर जन-धन के नुकसान को कम किया जा सकता है।-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed