सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   quarrel case in sirmour

Sirmour News: लोहे की रेलिंग लगाने को लेकर दो गुटों में मारपीट

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
quarrel case in sirmour
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप, पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के काहनूवाला गांव में लोहे की रेलिंग लगाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पांवटा साहिब थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वन विभाग में तैनात राकेश कुमार निवासी काहनूवाला, शिवपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को उनके घर पर सीढ़ियों की रेलिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। राकेश कुमार का आरोप है कि पड़ोसी रण सिंह, उनकी पुत्रवधू और रामेश्वर उर्फ सोहता इकट्ठे होकर घर में आ गए। तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मिस्त्री को धमकाना शुरू कर दिया। रण सिंह ने राकेश की पत्नी ऐश्वर्या के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। वहीं रामेश्वर उर्फ सोहता ने राकेश पर फट्टे से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने राकेश के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रण सिंह निवासी गांव काहनूवाला ने पुलिस शिकायत में बताया कि सोमवार को वह, उसकी पुत्रवधू व बच्चे घर पर मौजूद थे। उसी दौरान राकेश कुमार उनके घर के पास लोहे की रेलिंग लगवा रहे थे। राकेश कुमार से सिर्फ इतना कहा कि रेलिंग को थोड़ा हटाकर लगाओ। इस बात पर राकेश कुमार ने हाथापाई व गाली-गलौज शुरू कर दी। रण सिंह का आरोप है कि राकेश कुमार ने बाथरूम की छत उखाड़कर फेंक दी तथा दीवारें तोड़ दीं। इसी दौरान पास में खड़ी पुत्रवधू के सिर पर भी चोट लग गई। एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed