{"_id":"69d3806ce1035f69ee0e92b8","slug":"sirmour-news-reservation-roster-released-for-17-wards-of-the-district-council-women-representation-in-9-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जिला परिषद के 17 वार्डों के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, 9 में महिलाओं को प्रतिनिधत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जिला परिषद के 17 वार्डों के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, 9 में महिलाओं को प्रतिनिधत्व
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार
सिरमौर जिला परिषद के 17 वार्डों के लिए आरक्षण का नया रोस्टर जारी कर दिया है।
उपायुक्त प्रियंका वर्मा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने सिरमौर जिला परिषद के 17 वार्डों के लिए आरक्षण का नया रोस्टर जारी कर दिया है। खास बात यह है 9 वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। रोस्टर के अनुसार रास्त, शिलाई, टिटियाणा, पातलियों और त्रिलोकपुर को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। ददाहू, करगाणू और नेरी कोटली वार्ड अनुसूचित जाति की महिला, भाटावाली वार्ड को अन्य पिछड़ा वर्ग व भगाणी को अन्य पिछड़ा महिला के लिए आरक्षित किया गया है। दानाघाटों, सतौन, धौलाकुंआ, बनकला और सराहां वार्ड महिला, नौहराधार और लाना भल्टा वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आवंटित किया गया है।
Trending Videos
उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने सिरमौर जिला सिरमौर में 8 विकास खंडों के प्रधान पद के लिए आरक्षण का नया रोस्टर जारी कर दिया है।