सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   speed breaker nears school

Sirmour News: एनएच पर स्कूलों के समीप अब वाहनों की थमेगी रफ्तार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
speed breaker nears school
दो सड़का-कालाअंब क्षेत्र में स्कूलों के समीप लगाए जा रहे स्पीड़ ब्रेकर। संवाद
विज्ञापन
परिहवन--
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-07 पर स्थित स्कूलों के आसपास अब वाहनों की तेज रफ्तारी पर लगाम लगेगी। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैनवाला-आमवाला, मोगीनंद और कालाअंब के समीप गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) बनाए जा रहे हैं।

गत सप्ताह ओगली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्राले की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन की चिंता बढ़ गई थी। अभिभावक स्कूलों के आसपास तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन से लगातार मांग उठा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मांग को गंभीरता से लेते हुए जिला सिरमौर पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से इस संबंध में आग्रह किया। पुलिस अधीक्षक के अनुरोध पर हाईवे अथॉरिटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूलों के समीप गति अवरोधक निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता राकेश खंडूजा ने बताया कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में वाहनों की गति नियंत्रित करने और स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग पर भारी वाहनों और तेज रफ्तार ट्रैफिक के कारण खतरा बना रहता था। ऐसे में स्कूलों के पास स्पीड ब्रेकर बनने से न केवल बच्चों बल्कि आम राहगीरों को भी राहत मिलेगी। क्षेत्रवासियों में सरोज लता, संजय गुप्ता, राजकुमार मित्तल, चमन लाल, अरुण वालिया, विक्रम, सोनू राणा, मनोज धीमान और इस्लाम मोहम्मद ने प्रशासन, पुलिस विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का इस जनहितकारी पहल के लिए आभार व्यक्त किया है।

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed