सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sports news sirmour

Sirmour News: जिला स्तरीय ट्रायल में अंडर-18 रग्बी टीमों का चयन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
sports news sirmour
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे सिरमौर का प्रतिनिधित्व

फिटनेस टेस्ट, स्किल टेस्ट और प्रदर्शन के आधार पर चुनीं बालक व बालिका वर्ग की टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर रग्बी संघ के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास में जिला स्तरीय रग्बी टीम के चयन के लिए ट्रायल लिए गए। ट्रायल में करीब 45 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-18 बालक और बालिका वर्ग की टीमों का चयन किया गया, जो प्रदेश स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगी।

बालक वर्ग की चयनित टीम में रुपेश, दिव्यांश पाल, रविश ठाकुर, चिराग, आर्यन, सूर्यांश, निमेश, गुरसिमर, प्रिंस ठाकुर, सत्यम सिंह, विभूषित और अक्षित शामिल हैं। वहीं बालिका वर्ग की टीम में अंकिता, स्नेहा, महक, रितिका, दिव्यांशी, कृतिका, जोया, स्नेहा चौधरी, नंदिता और दिव्यांशी परमार का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक एवं ट्रायल प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का चयन फिटनेस टेस्ट, स्किल टेस्ट और प्रदर्शन के आधार पर किया गया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना, उत्कृष्ट फिटनेस और शानदार कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ट्रायल में नवप्रीति (क्वालिफाइड रेफरी), रूबी, तनीषा, इरम, साहिल और अरबाज ने चयनकर्ता की भूमिका निभाई। जिला सिरमौर रग्बी समन्वयक एवं ट्रायल प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी और चंद्रमोहन शर्मा (बेचड़बाग) ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed