{"_id":"6981f11af6e89787dc0ad8c4","slug":"things-stolen-in-shop-nahan-news-c-177-1-ssml1028-171096-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: लगातार तीसरी बार निशाने पर टी-स्टाल, चोरों के हौसले बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: लगातार तीसरी बार निशाने पर टी-स्टाल, चोरों के हौसले बुलंद
विज्ञापन
नाहन के डिमकी पुल के समीप कालका टी स्टॉल का टूटा ताला। स्रोत: दुकानदार
विज्ञापन
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र की बनकला पंचायत में चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए एक ही दुकान को तीसरी बार अपना निशाना बनाया। डिमकी मंदिर पुल के पास स्थित मां कालका टी-स्टाल में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की। हालांकि, इस बार दुकानदार की सतर्कता चोरों के इरादों पर भारी पड़ गई।
दरअसल, डिमकी पुल के पास स्थित भूड़ गांव निवासी मनीष कुमार की दुकान के ताले मंगलवार सुबह एक बार फिर टूटे मिले। इस बार की चोरी को लेकर दुकानदार पहले ही सतर्क था। पिछली दो चोरियों से सबक लेते हुए दुकानदार मनीष अब रात को कीमती सामान घर ले जाते हैं। इससे पहले हुई दो वारदातों में चोर 3 गैस सिलिंडर, चूल्हा और बर्तन समेत 50,000 का सामान साफ कर चुके थे। इस बार चोर केवल खाने-पीने का कुछ फुटकर सामान ही साथ ले जा सके।
पीड़ित दुकानदार मनीष कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस को शिकायत दी जा रही है।
-- -संवाद
Trending Videos