{"_id":"69f609a91e0e81fe950d867a","slug":"uco-rseti-training-to-women-nahan-news-c-177-1-ssml1028-177757-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: 35 ग्रामीण महिला बनी कृषि उद्यमी, माशू पंचायत में चला प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: 35 ग्रामीण महिला बनी कृषि उद्यमी, माशू पंचायत में चला प्रशिक्षण
विज्ञापन
माशू पंचायत में प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मुख्यातिथि के साथ कृषि उद्यमी महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सचित्र-- फोटो अवश्य
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला की माशू पंचायत में चल रहे कृषि उद्यमी प्रशिक्षण बैच का शनिवार को विधिवत मूल्यांकन के साथ समापन हो गया। 13 दिनों तक चले इस गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम में 35 महिलाओं ने भाग लिया, जिन्हें आधुनिक खेती और प्रबंधन के गुर सिखाए गए ताकि वे स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकें।
समापन समारोह के दौरान यूको आरसेटी सिरमौर की निदेशक मंजीत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए मंजीत ने कहा कि आज के दौर में केवल शिक्षा ही काफी नहीं है, बल्कि स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनना समय की मांग है। उन्होंने युवाओं को आश्वासन दिया कि प्रशिक्षण पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को भविष्य में अपना काम शुरू करने के लिए बैंक क्रेडिट लिंकेज के माध्यम से वित्तीय सहायता दिलाने में भी संस्थान पूरा सहयोग करेगा।
ग्रामीण विकास मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित इस 13 दिवसीय प्रशिक्षण में अभ्यर्थियों को न केवल निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया, बल्कि कच्चा माल और स्टेशनरी जैसी सुविधाएं भी आरसेटी संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई गईं। निदेशक ने सभी प्रतिभागियों को सरकारी बैंकिंग योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रशिक्षण की गुणवत्ता परखने के लिए एक स्वतंत्र एजेंसी द्वारा मूल्यांकन किया गया। इसमें ईडीपी मूल्यांकनकर्ता बिशन दास संख्यान और कृषि विभाग से डोमेन मूल्यांकनकर्ता विकास चौधरी शामिल रहे। इस अवसर पर डोमेन स्किल ट्रेनर अनिल ठाकुर सहित आरसेटी के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
-- -संवाद
Trending Videos