{"_id":"6a6f3edafda3da6e5703a63f","slug":"ultra-sound-and-city-scane-facility-not-good-in-medical-college-nahan-news-c-177-1-nhn1002-185073-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और ऑपरेशन सेवाएं ठप : डॉ. बिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और ऑपरेशन सेवाएं ठप : डॉ. बिंदल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-अस्पताल में लचर स्वास्थ्य सुविधाओं पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बोला का हमला
-कहा, जल्द सुधार नहीं हुआ तो भाजपा करेगी आंदोलन, सरकार तुरंत भरे रिक्त पद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि जल्द स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
भाजपा कार्यालय दीपकमल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि सिरमौर जिले के हजारों गरीब परिवार इस मेडिकल कॉलेज पर निर्भर हैं, लेकिन वर्तमान में यहां स्वास्थ्य सेवाएं लगातार कमजोर होती जा रही हैं। चिकित्सकों और रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जैसी महत्वपूर्ण जांच सेवाएं ठप हैं, जिससे मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगे दाम पर जांच करवानी पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि ऑर्थोपेडिक्स, सर्जरी और स्त्री रोग विभाग में सामान्य ऑपरेशन के लिए भी मरीजों को 15-15 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे मरीजों की परेशानी और बीमारी दोनों बढ़ रही हैं। उनका आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण लोगों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा। मेडिकल कॉलेज के नए भवन का निर्माण अभी तक पूरा नहीं होने से अस्पताल में बेड क्षमता नहीं बढ़ पाई है और न ही नए विभाग शुरू हो सके हैं। उन्होंने कहा कि अन्य मेडिकल कॉलेजों की तुलना में नाहन मेडिकल कॉलेज सुविधाओं के मामले में पिछड़ता जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने डायलिसिस सुविधा का भी मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकारी क्षेत्र में सीमित बेड होने से किडनी रोगियों को समय पर उपचार नहीं मिल रहा। साथ ही, हिमकेयर कार्ड के तहत मुफ्त डायलिसिस सेवा प्रभावित होने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।-- -- -- -- -- -
विज्ञापन
-कहा, जल्द सुधार नहीं हुआ तो भाजपा करेगी आंदोलन, सरकार तुरंत भरे रिक्त पद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि जल्द स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
भाजपा कार्यालय दीपकमल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि सिरमौर जिले के हजारों गरीब परिवार इस मेडिकल कॉलेज पर निर्भर हैं, लेकिन वर्तमान में यहां स्वास्थ्य सेवाएं लगातार कमजोर होती जा रही हैं। चिकित्सकों और रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जैसी महत्वपूर्ण जांच सेवाएं ठप हैं, जिससे मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगे दाम पर जांच करवानी पड़ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऑर्थोपेडिक्स, सर्जरी और स्त्री रोग विभाग में सामान्य ऑपरेशन के लिए भी मरीजों को 15-15 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे मरीजों की परेशानी और बीमारी दोनों बढ़ रही हैं। उनका आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण लोगों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा। मेडिकल कॉलेज के नए भवन का निर्माण अभी तक पूरा नहीं होने से अस्पताल में बेड क्षमता नहीं बढ़ पाई है और न ही नए विभाग शुरू हो सके हैं। उन्होंने कहा कि अन्य मेडिकल कॉलेजों की तुलना में नाहन मेडिकल कॉलेज सुविधाओं के मामले में पिछड़ता जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने डायलिसिस सुविधा का भी मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकारी क्षेत्र में सीमित बेड होने से किडनी रोगियों को समय पर उपचार नहीं मिल रहा। साथ ही, हिमकेयर कार्ड के तहत मुफ्त डायलिसिस सेवा प्रभावित होने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।