फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   under 19 atheletic pratiyogita

Sirmour News: अंडर-19 एथलेटिक्स स्पर्धा में भी चमके गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी

Sun, 02 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
under 19 atheletic pratiyogita
गुरु नानक मिशन स्कूल की प्रधानाचार्य व स्टॉफ के साथ सीबीएसई क्लस्टर 16 में बेहतर प्रदर्शन कर ल
अंडर-19 एथलेटिक्स स्पर्धा में भी चमके गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी
विज्ञापन

सीबीएसई क्लस्टर-16 में भूपेंद्र, चैतन्य, आदर्श सिंह, शौर्य भारद्वाज ने रजत पदक जीते
पांवटा साहिब की टीम ने ओवरऑल द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपना खूब दबदबा जमाया

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब टीम ने सीबीएसई विद्यालयों की क्लस्टर 16 एथलेटिक्स छात्र वर्ग की अंडर 19 टूर्नामेंट में भी खूब दबदबा कायम किया है। बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम ओवरऑल द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के दो खिलाड़ियों का सीबीएसई राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026-27 के लिए चयन हुआ है।

स्कूल के निदेशक जीएस सैनी तथा प्रधानाचार्य गुरविंदर कौर चावला ने विजेता खिलाड़ियों व टीम के कोच को बधाई दी है। बता दें कि 26 से 30 जुलाई तक बाल भारती इंटरनेशनल स्कूल फतेहाबाद हरियाणा में क्लस्टर स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पांवटा साहिब गुरु नानक मिशन स्कूल के खिलाड़ी भूपेंद्र सिंह ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय तथा लंबी कूद में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अपनी टीम के लिए दो रजत पदक जीते। इसी प्रकार चैतन्य सिंदूरिया ने भी ट्रिपल जंप में द्वितीय स्थान लेकर रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, 4x100 रिले रेस में आदर्श सिंह, शौर्य भारद्वाज, भूपेंद्र कुमार तथा चैतन्य सिंदूरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता है। उधर, स्कूल की टीम ने 4x400 रिले रेस में भी द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक किया। बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मिशन स्कूल की टीम ने ओवरऑल भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed