सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   vaccination of girls

Sirmour News: सिरमौर में 320 किशोरियों को लगाए सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीके

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
vaccination of girls
ददाहू अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण के बाद किशारियां और आशा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
-तीन चरणों में अब तक 823 किशोरियों का टीकाकरण और काउंसलिंग
Trending Videos


-राजपुर ब्लॉक में सबसे अधिक वैक्सीनेशन, 114 को लगाए गए टीके

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/ददाहू/संगड़ाह/शिलाई/पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को 19 केंद्रों में 320 किशोरियों को टीके लगाए गए। इसके साथ ही जिले में अब तक तीन चरणों में कुल 823 किशोरियों का टीकाकरण और काउंसलिंग की जा चुकी है।

जानकारी के अनुसार सबसे अधिक टीकाकरण राजपुर ब्लॉक में हुआ, जहां 114 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के कोल्ड चेन केंद्रों में 28, शिलाई में 85, संगड़ाह में 53, राजगढ़ में 25 और पच्छाद में 15 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने किशोरियों और उनके अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव, टीके की उपयोगिता और सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। काउंसलिंग के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक करने का भी प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन एक सुरक्षित और प्रभावी टीका है, जो ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) के संक्रमण से बचाव करता है। यह वायरस महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है। इसके अलावा यह टीका जननांगों के मस्सों और अन्य संबंधित कैंसर से भी सुरक्षा प्रदान करता है। यह टीका किशोरियों को यौन रूप से सक्रिय होने से पहले लगवाने पर सबसे अधिक प्रभावी होता है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप ने बताया कि अभियान के तीन चरण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं। पहले चरण में 271, दूसरे में 232 और तीसरे चरण में 320 किशोरियों को टीके लगाए गए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष की बेटियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर एचपीवी टीका अवश्य लगवाएं। संवाद

ददाहू अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण के बाद किशारियां और आशा कार्यकर्ता। संवाद

ददाहू अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण के बाद किशारियां और आशा कार्यकर्ता। संवाद

ददाहू अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण के बाद किशारियां और आशा कार्यकर्ता। संवाद

ददाहू अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण के बाद किशारियां और आशा कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed