{"_id":"69cd2310510787fe4a076b48","slug":"veer-shivaji-cricket-pratiyogita-in-ponta-final-match-nahan-news-c-177-1-nhn1001-175415-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: क्यारदा ने यमुनानगर की टीम को हराकर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: क्यारदा ने यमुनानगर की टीम को हराकर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
पांवटा में वीर शिवाजी प्रतियोगिता की विजेता टीम । संवाद
विज्ञापन
-मुख्यातिथि उद्योगपति सुरेश गर्ग ने टीमों को किया सम्मानित
पांवटा साहिब में आयोजित 30वीं उत्तर भारत वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में आयोजित 30वीं उत्तर भारत वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें क्यारदा ने यमुनानगर की टीम को 16 रनों से हराकर प्रतियोगिता जीतकर ट्राॅफी अपने नाम की।
उत्तर भारत वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता में क्यारदा और यमुनानगर के बीच फाइनल मैच खेला गया। क्यारदा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। क्यारदा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। क्यारदा टीम के बल्लेबाज सेफ ने 79 रन, महेश ने 33 रन बनाएं। यमुनानगर के गेंदबाज सिमरन व राहुल ने 2-2 तथा मिलन, विक्की, रितेश ने 1-1 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यमुनानगर की टीम 18.4 ओवर में 151 रन पर ही ऑलआउट हो गई। क्यारदा की टीम ने 16 रनों से जीत दर्ज की। यमुनानगर टीम के बल्लेबाज अमर ने 34 रन, राजगुरू ने 25 व अमित ने 24 रन बनाए। क्यारदा के गेंदबाज राहुल ने 3 विकेट, रविन्द्र, महेश व निशु ने 2-2 विकेट तथा रविन्द्र ने 1 विकेट लिया।
क्यारदा की टीम ने यमुनानगर की टीम को 16 रनों से हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। शिवाजी स्पोर्ट्स एवं सांस्कृतिक क्लब ने प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरिज के रूप में क्यारदा के खिलाड़ी महेश को सम्मानित किया गया। फाइनल प्रतियोगिता में उद्योगपति सुरेश गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता टीम क्यारदा व उपविजेता टीम यमुनानगर के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर मधुकर डोगरी, मनीष तोमर, अवनीत लाम्बा, अतर सिंह नेगी, नीरज भाटिया, गुरविंद्र सिंह टोली, जीवन जोशी, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
संवाद
Trending Videos