{"_id":"69c929533a783a679e06b255","slug":"waist-collection-nahan-news-c-177-1-nhn1001-175200-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रेणुका जी मंदिर परिसर में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रेणुका जी मंदिर परिसर में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
रेणुका जी में सूख कचरा एकत्रित करते वेस्ट वॉरियर्स और रेणुका सेवा समिति से जुड़े लोग।
विज्ञापन
-वेस्ट वॉरियर्स तथा रेणुका सेवा समिति ने एकत्रित किया 49 किलोग्राम सूखा कचरा
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। वेस्ट वॉरियर्स तथा रेणुका सेवा समिति की ओर से रेणुका जी मंदिर परिसर में एक विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया। इस अभियान के अंतर्गत रेणुका झील की परिधि, परशु ताल तथा रेनु मंच क्षेत्र से सूखा कचरा एकत्रित किया गया।
इस क्लीनअप का मुख्य उद्देश्य झील और वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में छिपे हुए सूखे कचरे को इकट्ठा कर वातावरण को स्वच्छ बनाना था, ताकि यहां रहने वाले वन्य जीव सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में रह सकें। अभियान के दौरान कुल 11 कचरा बैग में लगभग 49 किलोग्राम सूखा कचरा एकत्रित किया गया, जिसमें 23 सामुदायिक सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कचरा संस्था के अभिमन्यु शर्मा, मोहित जड़घारी तथा रिनास ने एमआरएफ सेंटर, देहरादून भेजा गया, जहां उसका उचित निस्तारण किया जाएगा।
इस अवसर पर रेणुका सेवा समिति के कुलदीप ने बताया कि समिति की ओर से हर दूसरे से तीसरे सप्ताह में नियमित रूप से रेणुका झील की परिधि में ड्राई वेस्ट कलेक्शन अभियान चलाया जाता है। वेस्ट वॉरियर्स संस्था के द्वारा एकत्रित किए गए सूखे कचरे को एमआरएफ सेंटर, देहरादून भेजा जाता है।
संवाद
Trending Videos