सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   yogasan pratiyogita in dasan school rajgarh

Sirmour News: साक्षी, ख्याति, दिया शर्मा और अवंतिका ने पाया पहला स्थान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
yogasan pratiyogita in dasan school rajgarh
दस्सन स्कूल राजगढ़ में आयोजित योगासन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी व अन्य। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
-दस्सन पब्लिक स्कूल में अस्मिता वूमन लीग योगासन प्रतियोगिता आयोजित
Trending Videos


- आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल : रजनी बाला

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ के दस्सन पब्लिक स्कूल में अस्मिता वूमन लीग योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 110 बालिकाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि विद्यालय की अध्यक्ष रजनी बाला रहीं।

साक्षी, ख्याति शर्मा, दिया शर्मा एवं अवंतिका चौहान ने प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर प्रज्ञा, सुहानी एवं वंशिका रहीं, जबकि तृतीय स्थान उडिशा, आराध्या और सुहाना के नाम रहा। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों को प्रभावित किया और अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने कहा कि अस्मिता वूमन लीग का राजगढ़ में आयोजन महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है। हिमाचल प्रदेश में योगासन खेल तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है और अब यह केवल पारंपरिक योग तक सीमित न रहकर एक प्रतिस्पर्धात्मक एवं करिअर आधारित खेल के रूप में उभर रहा है।

जिला सिरमौर योगासन खेल संघ की टीम की आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस मौके पर संघ के सचिव कमलेश ठाकुर, उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, कोषाध्यक्ष नीना शर्मा, नोडल अधिकारी विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed