{"_id":"69cbcf41267a447ba20f8cd6","slug":"parking-tender-in-nahan-nahan-news-c-177-1-nhn1001-175327-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में अब कार के साथ दोपहिया वाहनों को भी मिलेगी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में अब कार के साथ दोपहिया वाहनों को भी मिलेगी पार्किंग
विज्ञापन
विज्ञापन
-दो पहिया वाहनों को दो घंटे वाहन पार्क के देने होंगे 10 और 24 घंटे के 25 रुपये शुल्क
-नगर परिषद नाहन ने 36.12 लाख रुपये में तीन पार्किंगों को किया नीलाम
-बीते वर्ष की अपेक्षा 12.08 लाख रुपये अधिक में नीलाम हुई तीनों पार्किंग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में पहली बार कार के साथ-साथ दोपहिया वाहनों को भी पार्किंग उपलब्ध होगी। दोपहिया वाहन चालकों की समस्या को देखते हुए इस बार तीन स्थानों पर पार्किंग की नीलामी में नगर परिषद ने दोपहिया वाहनों को भी शामिल किया है। इसको लेकर दरें भी निर्धारित हैं। सुविधा मिल जाने से बाइक चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।
बता दें कि नगर परिषद नाहन ने मंगलवार को नगर परिषद टाउन हॉल में शहर में पक्का टैंक, शिमला रोड व ढाबों मोहल्ला में स्थित पार्किंग के लिए खुली बोली आयोजित की गई। इस बार बोली में कार के साथ-साथ दोपहिया वाहनों को भी पार्किंग को लेकर स्थान दिया गया। इसी हिसाब से बोली हुई। दोपहिया वाहनों को पार्किंग स्थानों में शामिल करने के बावजूद भी नगर परिषद ने बीते वर्ष की अपेक्षा 12.08 लाख रुपये अधिक कमाए हैं। बीते वर्ष कुल 24.04 लाख रुपये में तीनों पार्किंग नीलाम हुईं थीं, जबकि इस बार यह 36.12 लाख रुपये में नीलाम हुई हैं।
नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पक्का टैंक पार्किंग को 27 लाख में महेश ठाकुर को नीलाम किया गया है। बीते वर्ष यह पार्किंग 16.72 लाख में दी गई थी। इसी प्रकार शिमला रोड पार्किंग 5 लाख में जितेंद्र सिंह ने अधिक बोली लगाकर ली है। बीते वर्ष यह 4.20 लाख रुपये में दी गई थी। वहीं, ढाबों मोहल्ला पार्किंग को 4.12 लाख में मोहम्मद शाहिद खान ने लिया है। बीते वर्ष यह 3.12 लाख में दी गई थी।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि इस बार तीनों पार्किंगों में दो पहिया वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को साफ कहा गया है कि पार्किंग की शुल्क सूची दीवार पर पेंट से साफ-साफ लिखवाई जाए या फिर लोहे का बोर्ड लगाया जाए। फ्लेक्स या कागज पर लिखे शुल्क मान्य नहीं होंगे। ऐसा पाए जाने के बाद सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बाक्स........
यह रहेंगे शुल्क
दोपहिया वाहन चालकों को दो घंटे के लिए 10, 6 घंटे के लिए 15, 12 घंटे के लिए 20 तथा 24 घंटे के लिए 25 रुपये पार्किंग के लिए चुकाने होंगे। इसके अलावा चार पहिया वाहन चालकों को दो घंटे के 20, 6 घंटे के लिए 30, 12 घंटे के लिए 50, 24 घंटे के लिए 80 तथा एक महीने के लिए 1200 रुपये चुकाने होंगे।
संवाद
Trending Videos