फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   waman dwadashi mela in chaugan from 18 sept. to 27

Sirmour News: नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में सजेगा भव्य वामन द्वादशी महोत्सव

Sun, 02 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
waman dwadashi mela in chaugan from 18 sept. to 27
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन(सिरमौर)। प्राचीन श्री वामन भगवान मंदिर समिति और मंदिर ठाकुरद्वारा रघुनाथ जी ट्रस्ट नाहन के सौजन्य से इस वर्ष भगवान श्री वामन जी के पावन पर्व पर एक भव्य महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। ऐतिहासिक चौगान मैदान में यह उत्सव 18 से 27 सितंबर तक पूरे विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। नगर परिषद की ओर से इस 10 दिवसीय आयोजन के लिए विधिवत अनुमति प्रदान कर दी गई है।


नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान योगेश्वर दत्त ने बताया कि महोत्सव के दौरान पूरे 10 दिनों तक धार्मिक, सांस्कृतिक और संगीत प्रेमियों के लिए विशेष आयोजन किए जाएंगे। इस उत्सव का मुख्य आकर्षण एक विशाल भजन संध्या होगी, जिसमें पंजाब के सुप्रसिद्ध गायक रोशन प्रिंस अपनी मधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। मेले में हिमाचल के मशहूर लोक गायक नाटी किंग कुलदीप शर्मा अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को झूमाएंगे। इसके अलावा, अपनी सुरीली धुनों के लिए मशहूर हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड (हारमोनी ऑफ द पाइन) भी इस मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन


आयोजन समिति ने प्रेस वार्ता के माध्यम से क्षेत्र की जनता से अपने पूरे परिवार के साथ इस 10 दिवसीय महोत्सव में हिस्सा लेने की अपील की है।---------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed